एक्सप्लोरर

लेटरल एंट्री पर संजय सिंह का दावा, '4 राज्यों के चुनावों के बाद IAS में आरक्षण खत्म होगा'

Lateral Entry Controversy: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि इन्हें 400 सीट तो छोड़िए अगर 300 सीट भी मिल जाती तो आज भारत के संविधान और आरक्षण खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती.

Sanjay Singh On Lateral Entry Controversy: केंद्र सरकार ने विवाद के बीच मंगलवार (20 अगस्त) को यूपीएससी को ‘लेटरल एंट्री’ से संबंधित विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दे दिया. इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा है कि लेटरल एंट्री रद्द करने का फ़ैसला तात्कालिक दिखावा है.

आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''सावधान हो जाइए BJP की राजनीति देश से ख़त्म करिए वर्ना आरक्षण ख़त्म हो जायेगा, संविधान ख़त्म हो जायेगा.लेटरल एंट्री रद्द करने का फ़ैसला तात्कालिक दिखावा है.4 राज्यों के चुनावों के बाद IAS में आरक्षण ख़त्म होगा.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी देश में आरक्षण को खत्म करना चाहती है. पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान हमलोगों ने एक-एक रैलियों और सभाओं में देश की जनता को जागरुक किया और यही कारण था कि बीजेपी 240 पर रूक गई. 400 सीट तो छोड़िए अगर 300 सीट आ जाता तो आज भारत के संविधान को खत्म करने की प्रक्रिया शुरु हो जाती. 

आप नेता ने आगे कहा, ''आरक्षण खत्म करने की प्रक्रिया पूरी तरीके से शुरू हो जाती. आपने इनको 240 पर रोका लेकिन फिर भी बीजेपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. इनका एकमात्र मकसद है आरक्षण को खत्म करना. सफाईकर्मियों का आरक्षण आउटसोर्सिंग करके खत्म कर दिया. सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी अलग-अलग जगहों पर आउटसोर्स करके खत्म कर दिया.'' 

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ''चपरासी, क्लास थ्री, क्लास फोर की नौकरी सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के नाम पर खत्म कर दिया. एक सबसे बड़ी नौकरी थी, जिसमें दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की भागीदारी होती थी, उसमें आरक्षण खत्म कर दिया. लेटरल एंट्री के जरिए सीधे आईएएस बनाए जाएंगे. पीएम मोदी ने लेटरल एंट्री के जरिए अब तक 63 आईएएस बनाए हैं. 

उन्होंने कहा, ''देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने ये गुनाह किया है. बीजेपी बेनकाव हो चुकी है. 63 आईएएस बिना आरक्षण के भर्ती किए गए हैं. अभी 45 और ऐसे आईएएस की भर्ती करने के लिए पिछले दरवाजे से इन्होंने विज्ञापन निकाला. 

CM अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, CBI के केस में बढ़ी न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर खड़ा मिला पत्थरों से लदा ट्रक! CJP ने शेयर किया वीडियो, पूछा- क्या करना चाहती है दिल्ली पुलिस?
जंतर-मंतर पर खड़ा मिला पत्थरों से लदा ट्रक! CJP ने शेयर किया वीडियो, पूछा- क्या करना चाहती है दिल्ली पुलिस?
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget