एक्सप्लोरर

PM मोदी के संबोधन पर संदीप दीक्षित का सवाल, 'डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे ट्वीट कर दिया, हमसे पहले...'

PM Modi Address to Nation: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा वो पुरानी बाते हैं. उन्होंने सवाल किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कैसे ट्वीट कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कैसे ट्वीट कर दिया? सूचना उनको हमसे पहले पहुंची? राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें दोनों देशों से ट्रेड करना है. तो क्या उनका ट्रेड करना हमारी राष्ट्रीय जरूरतों और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाती हैं? क्या कल को व्यापारी हमें बताएंगे कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कब हमला करें कब न करें?

'अचानक जो सीजफायर हुआ वो मसला सामने आता है'

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में संदीप दीक्षित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा. पाकिस्तान के दांत खट्टे किए. जो जवाब देना था वो माकूल जवाब मिला. प्रधानमंत्री ने भी कही वो अच्छी बात है. उन्होंने भी फौज की सराहना की. लेकिन जो अचानक सीजफायर हुआ वो मसला सामने आता है.

'प्रधानमंत्री ने कोई ऐसी बात नहीं कही जो लोगों को न मालूल हों'

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोई ऐसी बात नहीं कही या कोई ऐसी बात कही हो जो देश के और लोगों को न मालूम हो. सब चीजें जो उन्होंने कहीं हैं वो पुरानी हैं. वो सब लोग जानते हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार भारत की विदेश नीतियों के इतिहास में कोई दूसरा देश पहले से बताता है कि हिंदुस्तान क्या करेगा. और देशों ने पहले भी प्रभाव डाला होगा, असर डाला होगा, बात की होगी. ये तो है नहीं कि हिंदुस्तान केवल चांद में रहता है बाकी केवल किसी और दुनिया में रहते हैं.

'कोई तीसरा देश या चौथा देश...'

संदीप दीक्षित ने कहा, "विचारों का आदान प्रदान होता है. लेकिन पहली बार ऐसा कि कोई तीसरा देश या चौथा देश ये दुनिया को बता दे कि हिंदुस्तान क्या करने वाला है. इस पर उनको कोई स्पष्टीकरण देना चाहिए था. भारतीय जनता पार्टी को ये पसंद हो न हो लेकिन हमारी संप्रभुता और हमारी विदेश नीति सन 47, 48 से नेहरू जी के समय से कम से कम हम जैसे लोगों के लिए प्राथमिकता रही है...आपके करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने कैसे ट्वीट कर दिया. कम से कम सूचना उनको हमसे पहले पहुंची."  

'अमेरिका के राष्ट्रपति ने बहुत गंभीर बात कही'

कांग्रेस नेता ने कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति ने बहुत गंभीर बात कही है कि न्यूक्लियर वॉर हो सकती है. न्यूक्लियर वॉर कोई सामान्य बात नहीं है. प्रधानमंत्री का कहना है कि हम न्यूक्लियर वॉर से नहीं डरते, स्वाभाविक है नहीं डरते हैं. ये होना भी नहीं चाहिए. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें दोनों देशों से ट्रेड करना है तो क्या उनकी ट्रेड करना हमारी राष्ट्रीय जरूरतों और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाती हैं. क्या कल को व्यापारी हमें बताएंगे कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कब हमला करें, कब न करें?"  

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget