एक्सप्लोरर

सांबा में दिखे ड्रोन पर AAP सांसद संजय सिंह बोले, 'PM मोदी के भाषण के तुरंत बाद पाकिस्तान ने...'

Samba Drones Spotted: संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ट्रंप के कहने पर सीजफायर करके पीएम मोदी ने बहुत बड़ी गलती की है.

जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन दिखने पर आप सांसद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषण के तुरंत बाद आतंकवादी देश पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर की धज्जियां उड़ाते हुए ड्रोन से हमला शुरू कर दिया. संजय सिंह ने आगे कहा, "ट्रंप के कहने पर आतंकवादियों के पनाहगाह देश पाकिस्तान के साथ सीजफायर करके तुमने बहुत बड़ी गलती की है मोदी जी."

ड्रोन देखे जाने पर सेना ने क्या कहा?

जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार (12 मई) को देखे गए संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षा बल निपट रहे हैं. सेना ने यह जानकारी दी.  सीमा रेखा पर ड्रोन गतिविधि की यह ताजा घटना भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) की बैठक के कुछ ही घंटों बाद हुई है.  

सांबा, कठुआ, राजौरी में ब्लैकआउट

सेना का हालांकि कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सेना ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं. उनसे निपटा जा रहा है.”स्थिति के मद्देनजर सांबा, कठुआ, राजौरी और जम्मू के कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया.

वैष्णो देवी मंदिर मार्ग की लाइट बंद की गई- सूत्र

सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी मंदिर और मंदिर मार्ग की लाइटें बंद कर दी गई हैं. सेना ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच 10 मई को बनी सहमति के विभिन्न पहलुओं पर सोमवार को विचार-विमर्श किया. बातचीत में यह भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष सीमा पर और अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करेंगे.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा?

बता दें कि 12 मई को रात आठ बजे पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश को संबोधित किया. उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चलेंगे. वैश्विक समुदाय को भी पीएम मोदी ने संदेश दिया और  कहा कि पाकिस्तान से जब भी बात होगी तो आतंकवाद और पीओके पर ही होगी. 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान बुरी तरह पिट गया तो उसने भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया. पाकिस्तान ने कहा कि वो कोई सैन्य दुस्साहस नहीं करेगा. इसके बाद भारत ने भी इस पर विचार किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कुर्ती के ऐड की आड़ में 30 करोड़ की ठगी का खेल, 7 अरेस्ट
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कुर्ती के ऐड की आड़ में 30 करोड़ की ठगी का खेल, 7 अरेस्ट
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget