एक्सप्लोरर

सदर बाजार में फोन स्नैचिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, AI की मदद से पुलिस ने की कार्रवाई

Delhi Crime: सदर बाजार इलाके में स्नैचिंग की एक वारदात का खुलासा AI तकनीक की मदद से किया गया. पुलिस ने आरोपी अफनान अली को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने AI Technique यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए आरोपी की पहचान की.

दरअसल सदर बाजार इलाके में स्नैचिंग की एक वारदात हुई. सीसीटीवी कैमरे में सामने आया कि बदमाश ने मास्क पहना हुआ है. इसके बाद AI तकनीक की मदद से मास्क हटाकर आरोपी की धुंधली तस्वीर निकाली गई और आरोपी की पहचान हो गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अफनान अली को गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी नार्थ राजा बंथिया ने बताया कि 24 नवंबर को शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे एक शख्स ने सदर बाजार इलाके में पीछे से आकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

इलाके की तमाम सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया. एक फुटेज में आरोपी भागते हुए नजर आया. लेकिन मास्क पहनने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद AI तकनीक की मदद से मास्क हटाकर आरोपी की धुंधली तस्वीर निकाली गई और आरोपी की पहचान हो गई. आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके पास से पीड़िता का छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया.

पूछताछ के दौरान आरोपी अफनान अली ने मोबाइल छीनने की वारदात कबूल की. पुलिस के मुताबिक आरोपी अफनान अली पहले भी हत्या के प्रयास, स्नैचिंग और चोरी के तीन मामलों में शामिल रहा है और कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से बाहर आया है.

(रिपोर्ट- मनोज कुमार वर्मा)

इसे भी पढ़ें: कैलाश गहलोत ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले ही छोड़ी है AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget