एक्सप्लोरर

दिल्ली में नौकर निकला एक करोड़ के जेवरात और कैश चोरी का मास्टरमाइंड, होली मनाने गया था परिवार

Delhi News: जांच में खुलासा हुआ कि मकान मालिक ने नौकर का सत्यापन नहीं करवाया था. परिवार की गैर मौजूदगी में नौकर ने जेवरात और कैश की चोरी कर ली थी. वारदात में साथी को भी मिला लिया था.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक करोड़ की जेवरात चोरी का खुलासा कर दिया है. आरोपियों के पास से 5 डायमंड सेट नेकलेस, 11 सोने की चूड़ियां, 10 सोने की अंगूठियां, 4 सोने की चेन, 6 पेंडेंट, 4 घड़ियों का प्लास्टिक बॉक्स, 7 जोड़ी चांदी की पायल, 1 डायमंड मंगलसूत्र, 26 बिछुए, 6 चांदी का कड़े, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 2 चांदी का सिक्का, 1 चांदी का डमरु, 1 मोती की माला, 1 दरवाजे की चांदी की बंधाई, लगभग 33 हजार रुपये नकद और एक्टिवा स्कूटी बरामद किए गए.

पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को शाहदरा में रहने वाले संजय गुप्ता परिवार के साथ होली मनाने गुरुग्राम गए हुए थे. उन्होंने नौकर नागार्जुन को घर की रखवाली के छोड़ दिया था. नागार्जुन साथियों के साथ घर से एक करोड़ का जेवर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया. 15 मार्च को संजय गुप्ता परिवार के साथ शाहदरा स्थित घर पहुंचे. उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाने पर पता चला कि 6 लाख रुपये नकद और एक करोड़ का 5 डायमंड सेट नेकलेस, 5 गोल्ड सेट नेकलेस, 4 सोने की चेन, 11 सोने की अंगूठियां, 4 जोड़ी सोने की चूड़ियां अलमारी से गायब हैं. घर में एक्टिवा स्कूटर भी नदारद था.

एक करोड़ के जेवरात और कैश चोरी का खुलासा

उन्होंने शाहदरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई. संजय गुप्ता ने बताया कि घरेलू नौकर नागार्जुन को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से रखा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और टीएसटी की कई टीमें गठित की गईं. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने नौकर का सत्यापन नहीं करवाया था. आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों पर 4 सिम एक्टिवेट करवाई थी. पुलिस ने लाडो सराय में दबिश देकर नागार्जुन निवासी ओडिशा को पकड़ लिया.

मास्टरमाइंड घरेलू नौकर साथी के साथ गिरफ्तार

नागार्जुन की निशानदेही पर अन्य साथी 29 वर्षीय रोहित कुमार मलिक निवासी ओडिशा को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय सुरेश मलिक उर्फ नागार्जुन नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था. रोहित कुमार मलिक पहले भी चोरी के मामले में शामिल रहा है. साकेत पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया था.

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 5 डायमंड सेट नेकलेस, 11 सोने की चूड़ियां, 10 सोने की अंगूठियां, 4 सोने की चेन, 6 पेंडेंट, 4 घड़ियों के प्लास्टिक बॉक्स, 7 जोड़ी चांदी की पायल, 1 डायमंड मंगलसूत्र, 26 बिछुए, 6 चांदी के कड़े, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 2 चांदी के सिक्के, 1 चांदी का डमरु, 1 मोती की माला, 1 दरवाजे की चांदी की बंधाई, लगभग 33 हजार रुपये नकद और एक्टिवा स्कूटी बरामद किया गया. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 40 मामलों का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आंखों में फेवीक्विक फेंकने की कोशिश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसे बादल, तापमान में गिरावट, 6 जून के मौसम को लेकर IMD का अपडेट
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसे बादल, तापमान में गिरावट, 6 जून के मौसम को लेकर IMD का अपडेट
दिल्ली अग्निकांड के आरोपी की क्राइम कुंडली, बांग्लादेशी महिलाओं के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज
दिल्ली अग्निकांड के आरोपी की क्राइम कुंडली, बांग्लादेशी महिलाओं के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget