एक्सप्लोरर

दिल्ली में 40 मामलों का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आंखों में फेवीक्विक फेंकने की कोशिश

Delhi News: आउटर जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की टीम को बड़ी सफलता मिली है. 40 वर्षीय हसरत अली की गिरफ्तारी से कई आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Delhi Crime News: आउटर जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की टीम ने कुख्यात अपराधी हसरत अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है. 40 वर्षीय हसरत अली पर हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी समेत 40 आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है. बदमाश के कब्जे से पुलिस ने चोरी की इको वैन और टायर बरामद किए हैं. डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि वाहन चोरी की वारदात पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. वाहन चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

टीम में एसीपी नरेंद्र खत्री, इंस्पेक्टर राजपाल, एएसआई शक्ति सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दीपक, कांस्टेबल अवनीश और प्रवीण शामिल हैं. वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए सूत्रों को एक्टिव कर दिया गया है. 15 मार्च को सूचना मिली थी कि भोपोरा बॉर्डर इलाके में संदिग्ध देखा गया है. सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया. पुलिस की मौजूदगी भांप कर संदिग्ध भागने लगा.

कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

पीछा करने पर संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों की आंखों में फेवीक्विक डालने का प्रयास किया. संदिग्ध पर काबू पाने में पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. नाम पूछने पर संदिग्ध ने हसरत अली उर्फ गुड्डू बताया. हसरत अली की गिरफ्तारी से वाहन चोरी की वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि हसरत अली मुरारक पुर डबास का रहने वाला है. उसने राजपार्क से चैम्पियन गाड़ी की चोरी की थी.

40 वारदातों में संलिप्तता

वारदात के बाद वाहन को डिस्मेंटल कर दिया गया था. टायर एक इको वैन में रखे थे. पुलिस ने जांच में पाया कि हसरत अली ने इको वैन भी चोरी की थी. वाहन चोरी की शिकायत मंगोलपुरी थाने में दर्ज है. चोरी किए गए चैम्पियन गाड़ी की शिकायत राजपार्क थाने में दी गयी थी. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को रामलीला मैदान जाने से रोका, गौ हत्या के खिलाफ देने जा रहे थे ज्ञापन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget