एक्सप्लोरर

रेखा गुप्ता 'शीशमहल' में रहेंगी या नहीं? CM की शपथ से पहले खुद बताया

Rekha Gupta on Sheesh Mahal: रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को लेकर बड़ा बयान दिया है. रेखा गुप्ता के साथ छह नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Rekha Gupta on Sheesh Mahal: दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वो मौजूदा मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगी. उनसे जब पूछा गया कि क्या वो शीशमहल में रहेंगी? तो उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं'.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए नए सीएम आवास का निर्माण किया गया. इसे बीजेपी ने शीश महल का नाम दिया और विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान खूब प्रचारित किया.

क्या है बीजेपी का आरोप?

बीजेपी का कहना है कि कोरोना के समय जब देश संकट में था, तब इस भव्य भवन का निर्माण किया गया. अधिक खर्च किया गया. इसमें भ्रष्टाचार हुआ है. अब नई सीएम ने कहा है कि वो शीशमहल में नहीं रहेंगी. 

आप का क्या कहना है?

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. इसमें जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे, वो रहेंगे. अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ अपने लिए नहीं बनवाया है. साथ ही आप ने कहा था कि हम इसे आम लोगों के लिए खोलना चाहते हैं, ताकि देख सकें कि कैसा भवन बना है.

कौन हैं रेखा गुप्ता?

बुधवार को रेखा गुप्ता के नाम पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुहर लगी थी. इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया. सीएम पद की रेस में प्रवेश वर्मा समेत कई बड़े नेता शामिल थे.

50 वर्षीय रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं. वो पहली बार विधायक बनी हैं. उन्हें दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. वो पार्षद भी रह चुकी हैं.

कौन-कौन नेता बनेंगे मंत्री?

रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में शपथ लेंगे. रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नए मंत्री पद की शपथ लेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'...तो फिर संभाल नहीं पाओगे', AISA नेताओं के 'लापता' होने के दावे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'...तो फिर संभाल नहीं पाओगे', AISA नेताओं के 'लापता' होने के दावे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहावना, आज सुबह और शाम हल्की बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहावना, आज सुबह और शाम हल्की बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget