एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: क्या बीजेपी नेता के बयान पर एक्शन लेने की हिम्मत दिखाएंगे लोकसभा स्पीकर? AAP सांसद का सवाल

Ramesh Bidhuri Objectionable Remark: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित करने का काम किया.

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri Remark) के बयान को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा है. इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता (AAP MP Sushil Gupta) ने दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को घोर आपत्तिजनक करार दिया है. उन्होंने इस मामले में लोकसभा स्पीकर को निशाने पर लिया. उन्होंने स्पीकर से पूछा है- क्या आप बीजेपी सांसद (Ramesh Bidhuri) द्वारा एक मुस्लिम सांसद के खिलाफ दिए गए बयानों पर कार्रवाई करेंगे? 

ये है AAP सांसद के सवाल 
 
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से सवाल किया है. उन्होंने स्पीकर से पूछा है कि क्या संजय सिंह-राघव चड्ढा की तर्ज पर बीजेपी नेता के बयान पर एक्शन लेने की हिम्मत आप ​दिखाएंगे? बीजेपी के इस सांसद ने लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित करने का काम किया है. संसद में स्पीकर के सामने दिल्ली बीजेपी का ये सांसद, एक अन्य मुस्लिम सांसद को ...कह रहा है, लेकिन स्पीकर चुप हैं. इसके उलट संजय सिंह और राघव चड्ढा को बिना किसी कारण सस्पेंड कर देने वाले स्पीकर क्या बीजेपी सांसद पर एक्शन लेने की हिम्मत करेंगे?

इससे पहले दिल्ली कांग्रेस ने अपने पोस्ट एक्स में पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या आपने पार्टी के सांसद का ये बयान सुना? PM नरेंद्र मोदी जी क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? ओए..., ओए..., बाहर देखूंगा इन...को. कांग्रेस के पोस्ट एक्स में आगे लिखा है कि सदन में एक अन्य मुस्लिम सांसद को इन शब्दों से पुकारते पीएम के प्रिय BJP सांसद रमेश बिधूड़ी.

बिधूड़ी के बयान पर बवाल

बता दें कि दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा में बोलते हुए एक मुस्लिम सांसद पर अमर्यादित और धमकाने वाली भाषा का प्रयोग किया. बीजेपी सांसद के इस बयान पर अब बवाल मचा है. कांग्रेस, आप, सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लोकसभा स्पीकर ने बिधूड़ी को चेतावनी जारी की है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस मसले पर खेद जता चुके हैं. 

यह भी पढ़ें:  Delhi Politics: संजय सिंह का BJP पर हमला, कहा- 'इन्होंने देश को बेच दिया, समय आने पर महिलाएं देंगी जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget