एक्सप्लोरर

Raj Kumar Chauhan Resigns: शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्यों थे नाराज?

Raj Kumar Chauhan News: राजकुमार चौहान उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थे. अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

Raj Kumar Chauhan Resigns: लोकसभा चुनाव के लिए जारी कैंपेन के बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने बुधवार (24 अप्रैल) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. चौहान उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं. 

इससे पहले दिल्ली कांग्रेस की अनुशासन समिति ने मंगलवार को एक बैठक की और राजकुमार चौहान के खिलाफ शिकायतों पर कोई कार्रवाई करने का फैसला एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) पर छोड़ दिया.

बैठक में हुई थी बहस

सूत्रों ने बताया कि रविवार को एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पर हुई बैठक के दौरान उनके और चौहान के बीच तीखी बहस हुई थी. इसी के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी.

पार्टी ने कहा कि नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में दिल्ली कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एआईसीसी को दिल्ली के पूर्व मंत्री चौहान के खिलाफ शिकायत पर फैसला करना चाहिए.

कौन हैं राजकुमार चौहान?

राजकुमार चौहान 1993 से 2013 तक दिल्ली की मंगोलपुरी सीट से चार बार विधायक चुने गए थे. उन्हें 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नेता राखी बिड़लान से हार का सामना करना पड़ा था.

उदित राज के खिलाफ प्रदर्शन

सोमवार को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार उदित राज के नामांकन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारी दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और उम्मीदवारों को बाहरी बताते हुए नारेबाजी की.

कांग्रेस दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन में आम चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने तीन और आप ने चार सीटों पर उम्मदीवार उतारे हैं.

कांग्रेस ने चांदनी चौक से जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है. दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा.

'चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह एमसीडी में हेरफेर करने की कोशिश करेगी BJP,' सौरभ भारद्वाज का आरोप

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget