एक्सप्लोरर

Holi 2023: नई दिल्ली स्टेशन पर जनरल टिकट बुकिंग के 6 काउंटर बंद, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

Delhi Railway Station News: त्योहारों के मौके पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों को संख्या में काफी इजाफा हो जाता है. ऐसे में टिकट कॉउंटरो पर भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.

Railway General Ticket News: त्योहारों के मौके पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Railway Station) से जाने वाले यात्रियों को संख्या में काफी इजाफा हो जाता है. ऐसे में टिकट कॉउंटरो पर भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसके बावजूद होली के त्योहार पर जनरल टिकट (General Ticket) के आधे दर्जन काउंटर्स को बंद कर दिया गया है. इस वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पूरी व्यवस्था चरमराई नजर आ रही है.

दरअसल, राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर दिन लाखों लोगों का आना-जाना होता है. आम दिनों में भी यहां से हर दिन हजारों लोग देश के विभिन्न राज्यों में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचते हैं. ऐसे में जनरल टिकट के आधे दर्जन काउंटर्स को बंद करने से लोगों की भारी नाराजगी सामने आ रही है. 

टिकटों के लिए हो रही मारामारी

हैरानी की बात है कि इस त्योहार के मौके पर संभावित भीड़ को देखते हुए भी रेल्वे प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था करना तो दूर, जो कार्यरत टिकट काउंटर हैं, उनमें से भी 6 को बंद कर दिया गया है. लोग टिकट लेने के लिए मारामारी कर रहे हैं, लेकिन न तो बंद कॉउंटरों को चालू किया जा रहा है और न ही इसके बारे में कोई भी आधिकारिक बयान देने के लिए तैयार है.

जेनरल टिकट काउंटर पर बढ़ी भीड़

गौरतलब है कि होली के मौके पर पूर्वांचल के राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है. इसके लिए पहले से ही आरक्षित टिकट अनुपलब्ध बताए जा रहे हैं. ऐसे में होली पर अपने घर को जाने वाले लोग जेनरल टिकट ले कर कैसे भी यात्रा कर अपने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंच रहे हैं. लेकिन, जेनरल टिकट काउंटर संख्या 15 से 21 के बंद रहने की वजह से बाकी कॉउंटरों पर अतिरिक्त भीड़ लगने की वजह से लोगों को जेनरल टिकट लेने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आधे दर्जन जनरल काउंटर बंद

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्हें बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. होली के लिए घर जाने वालों को बेहतर सुविधा देने की बात करने वाले रेलवे की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है. आलम यह है कि बिहार, गोरखपुर समेत अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी कतार से गुजरना पड़ रहा है. इसका कारण है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर जनरल टिकट के लगभग 6 काउंटर बंद हैं, जिससे यात्री काफी परेशानी काफी बढ़ गई है.

घंटों खड़े रहने के बाद मिल पा रही है टिकट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार के पटना की यात्रा करने वाले यात्री संतोष कुमार ने abp live की टीम को बताया कि वह पिछले 1 घंटे से लाइन में लगे हैं. कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें टिकट मिल पाई है. रेलवे की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं और न ही कोई सुरक्षाकर्मी रेलवे स्टेशन पर तैनात है. टिकट की जंग जीते यात्रियों को ट्रेनों के देर से चलने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है.

काउंटर खुले होते तो यात्रियों को नहीं होती परेशानी

ABP live से बिहार के आरा के रहने वाले आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें भी टिकट के लिए घंटों लाईन में खड़ा रहना पड़ा. वो आनंद विहार रेलवे स्टेशन से यहां पर आए थे. उनकी ट्रेन भी कई घंटे लेट चल रही है. कई काउंटर बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर यह काउंटर खुले होते तो इतनी भीड़ स्टेशन पर न होती और टिकट भी लोगों को आसानी से मिल जाती.

ये भी पढ़ेंः Delhi Ashram Flyover Inauguration Live: आश्रम फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर वालों को जाम से मिलेगी राहत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget