एक्सप्लोरर

Delhi Ashram Flyover Inauguration Highlight: सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन, जनता के लिए शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा आश्रम फ्लाईओवर

Delhi Ashram Flyover Extension Inauguration Highlight: दिल्ली के सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.आज 5 बजे आम लोगों फ्लाईओवर खुल जाएगा.

Key Events
Delhi Ashram Flyover Extension Inauguration Live Updates CM Arvind Kejriwal Noida DND Ashram Chowk Flyover Open for Public Delhi Ashram Flyover Inauguration Highlight: सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन, जनता के लिए शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा आश्रम फ्लाईओवर
दिल्ली आश्रम फ्लाईओवर (फोटो पीटीआई)

Background

Delhi Ashram Flyover:  होली से ठीक पहले यानी 6 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली वालों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सोमवार को दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंसन का उद्घाटन (Ashram Flyover Extension Inauguration Live) किया. अब आम लोगों के लिए आश्रम फ्लाईओवर शाम पांच बजे से खुल जाएगा. फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था, लेकिन एक्सटेंशन का काम पूरा नहीं होने से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. फ्लाईओवर का उद्घाटन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को करना था, लेकिन उनकी सीबीआई (CBI) द्वारा गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद आज इसका उद्घाटन सीएम अरविंद केजरीवाल किया.आश्रम एक्सटेंसन फ्लाईओवर खुलने से ट्रैफिक जाम के समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिल गई है. 

फ्लाईओवर के निर्माण पर खर्च हुए 13.75 करोड़ ज्यादा 

दरअसल, आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईवे से जोड़ने के लिए एक्सटेंसन का काम एक जनवरी, 2023 से चल रहा है. पीडब्ल्यूडी ने आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम का कॉन्ट्रैक्ट जून 2020 में एक निजी कंपनी को दिया था. फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम लगभग 12 महीनों में काम पूरा होना था, लेकिन साल 2021 के जून महीने तक काम पूरा नहीं हो सका. लगभग 33 महीनों के बाद अब आश्रम फ्लाईओवर का सिविल वर्क पूरा हुआ. इसके निर्माण पर लगभग 128.79 करोड़ रुपए खर्च का एस्टिमेट तय किया गया था लेकिन विलंब की वजह से जनवरी 2023 तक पीडब्ल्यूडी अधिकारी एजेंसी को 142.54 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं. फ्लाईओवर के काम में वास्तविक खर्च की तुलना में करीब 13.75 करोड़ रुपए अधिक खर्च हुए हैं.फ्लाईओवर की लंबाई 1,425 मीटर है.

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ 

खास बात यह है कि यह फ्लाईओवर आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच अहम कड़ी है. आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को उत्तर प्रदेश के नोएडा से जोड़ता है. आज शाम पांच बजे आम लोगों के लिए चालू होने के बाद यह नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देगा. 6 लेन का आश्रम फ्लाईओवर में 3 लेन रैंप दक्षिणी दिल्ली से सराय काले खां जाने के लिए, 3 लेन रैंप आइटीओ और सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए है. इसके चालू होने से आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की रेट लाइट समाप्त हो जाएंगी.

12:49 PM (IST)  •  06 Mar 2023

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ फ्लाईओवर का काम: CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आश्रम फ्लाईओवर का लोकार्पण किया. उन्होंने इस दौरान लोगों से कहा कि दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत बनाने के लिए सरकार की योजनाओं पर अमल जारी है. हमारी सरकार का जोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर है. दिल्ली की सड़कों की साफ-सफाई पहले से ज्यादा जोर दिया जा रहा है. दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत बनाया जाएगा. उन्होंने रिकॉर्ड समय में फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बधाई दी. साथ ही कहा कि अभी कुछ काम बाकी रह गया है. इनमें फ्लाईओवर के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन वायर हटाना भी शामिल है. 

12:28 PM (IST)  •  06 Mar 2023

Ashram Flyover Update: सीएम केजरीवाल ने राबड़ी देवी के आवास पर CBI छापे को बताया गलत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन करने से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो का बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवार पर CBI के पहुंचने पर गलत करार दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं है। मैंने, कल कहा था कि यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है, वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED, CBI या राज्यपाल के जरिए परेशान किया जा रहा है. 

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget