एक्सप्लोरर

राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर AAP  की पहली प्रतिक्रिया, 'बस देखना ये है कि...'

Raaj Kumar Anand Resigns: आप ने कहा कि जिसके घर 23 घंटे तक ईडी का छापा पड़ा, उसने आज आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. अब देखान होगा कि जिसे बीजेपी कल तक भ्रष्ट बताती थी, उसे अपने साथ शामिल करती है या नहीं?

Raaj Kumar Anand Resigns: दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफे से राजनीतिक पारा गर्म हो गया है. राज कुमार आनंद के मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने साथ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इस मामले में बयान दिया है. 

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया, 'आज के बाद एक सवाल बंद हो जाएगा. आप के मन में शंका होती है कि ED के छापे के बाद पार्टी क्यों टूट जाती है? ED की कार्रवाई के पीछे AAP को खत्म करने की मंशा है. BJP इस देश की आपराधिक पार्टी है, जो पार्टी और सरकार को तोड़ने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है आज AAP के एक-एक विधायक और मंत्री की परीक्षा है कि इस मुश्किल वक्त में कैसे साथ खड़ा रहना है.'

अब बीजेपी में शामिल होंगे राज कुमार आनंद?
सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह की ओर से कहा गया कि ये वही राज कुमार आनंद हैं, जिनके घर 23 घंटे तक ED का छापा पड़ा था. पूरी बीजेपी कह रही थी की राज कुमार आनंद भ्रष्ट है. बस देखना ये है कि आज से लेकर कल तक वो व्यक्ति जिसके लिये बीजेपी ने कहा भ्रष्ट है, उसे माला पहनाकर अपनी पार्टी में शामिल करते है या नहीं?' संजय सिंह ने कहा, 'बीजेपी वालों का कोई चरित्र नहीं है.'

संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जब हम रह रहे थे कि बीजेपी हमारे विधायकों से संपर्क कर रही है, पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है, तब सब पूछते थे कि हम यह बात कैसे कह सकते हैं? अब ये सवाल बीजेपी से पूछना चाहिए.'

इस्तीफे से कुछ देर पहले तक सीएम केजरीवाल का समर्थन
गौरतलब है कि राज कुमार आनंद ने पार्टी से इस्तीफा देने से कुछ देर पहले तक सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा था. इसके एक घंटे बाद ही आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दावा करते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ दी.

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हमने बार-बार कहा था सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के पीछे मकसद दिल्ली और पंजाब की सरकार को गिराना और पार्टी को तोड़ना है. हर आदमी संजय सिंह नहीं है. मुझे लगता है कि वो डर गए. कई बार पार्टी के नेताओं से कह रहे थे कि जैसे ही एक्टिव होता हूं तो फोन आ जाता है. पटेल नगर आरक्षित सीट है. राजकुमार आनंद ये जानते थे कि बीजेपी से हारेंगे और तीसरे नंबर पर आएंगे.' 

'हमें अरविंद केजरीवाल बनना है'
एक बार तो बीजेपी सफ़ल हो गई है लेकिन मैं अपने साथियों से कहूंगा कि डरना नहीं है. हमें संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बनना है. 

राजकुमार आनंद को आया था ईडी का नोटिस
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि राजकुमार आनंद को 12 अप्रैल के लिये ED का नोटिस आया हुआ था और आज 10 अप्रैल को उन्होंने इस्तीफा दे दिया.'

यह भी पढ़ें: इस्तीफे से कुछ देर पहले मोदी सरकार पर साधा था निशाना, AAP छोड़ने वाले राजकुमार आनंद का जानें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget