एक्सप्लोरर

इस्तीफे से कुछ देर पहले मोदी सरकार पर साधा था निशाना, AAP छोड़ने वाले राजकुमार आनंद को जानें

Raaj Kumar Anand Resigns: आप नेता राज कुमार आनंद ने अपने इस्तीफे से सबको हैरान कर दिया है. वह आम आदमी पार्टी के पटेल नगर से विधायक और कैबिनेट मंत्री भी थे.

Raaj Kumar Anand Profile: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद (Raaj Kumar Anand) ने बुधवार को पार्टी और पद दोनों से ही इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा सीएम ऑफिस को भेज दिया. वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे. राज कुमार ने एक कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का एलान किया और इसकी वजह भी बताई. राज कुमार आनंद ने कहा जो पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई और जो पार्टी दलितों के प्रतिनिधित्व से पीछे हटती है तो उसमें रहने का औचित्य नहीं है. 

राज कुमार न प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''आप आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था लेकिन आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर सरकार में काम करना असहज हो गया है. मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं कि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं.''

'बाबा साहेब की वजह से बना मंत्री'
मीडिया से बातचीत में राज कुमार आनंद ने कहा, ''मैं भीम राव आंबेडकर की वजह से मंत्री बना और समाज को वापस देने के लिए बना. दलितों के जब प्रतिनिधित्व की बात आती है तो जो पार्टी उससे पीछे हटती है तो मेरे उसके साथ रहने का औचित्य नहीं बनता.''

राज आनंद ने आगे कहा, ''अरविंद केजरीवाल जी के साथ मेरा संपर्क इसलिए हुआ था क्योंकि उन्होंने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. आज राजनीति नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गया. इस्तीफा मैंने सीएम ऑफिस भेज दिया है.''

2020 में पहली बार बने थे विधायक
राज कुमार आनंद को आम आदमी पार्टी ने 2020 के चुनाव में पटेल नगर से टिकट दिया था. उन्होंने बीजेपी के प्रवेश रत्न और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को हराया था. राज कुमार आनंद को सामाजिक कल्याण के अलावा कई अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी दी गई थी. वह कमिटी ऑन गवर्मेंट अंडरटेकिंग के सदस्य भी रहे हैं.  राजनीति में आने से पहले राज कुमार आनंद व्यवसायी थे.

नवंबर के महीने में ईडी ने राज कुमार आनंद के सिविल लाइन स्थिति सरकार आवास पर छापेमारी की थी. उनपर कस्टम चोरी और हवाला लेनदेन के आरोप हैं. डीआरआई के संज्ञान पर ईडी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. 


इस्तीफे से कुछ देर पहले मोदी सरकार पर साधा था निशाना, AAP छोड़ने वाले राजकुमार आनंद को जानें

इस्तीफे से चंद घंटे पहले केजरीवाल के समर्थन में लिखी थी यह बात
हैरानी की बात यह है कि जिस पार्टी पर राज आनंद भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं उसी पार्टी का समर्थन करते हुए दो घंटे पहले ही उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट डाला था और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ''कितनी हास्यास्पद बात है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक सांसद को मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया जाता है. फिर मुलाकात को रद्द कर दिया जाता है. तिहाड़ जेल के अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं.''

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग करने वाले पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कहा- '...माखौल न उड़ायें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget