एक्सप्लोरर

दिल्ली के पंजाबी बाग ब्लाइंड मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे दिया था वारदात को अंजाम?

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग में हुई हत्याकांड को 36 घंटे में सुलझा लिया है. पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की.

Punjabi Bagh Blind Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना इलाके में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है. रात के अंधेरे में हुई इस हत्या में पुलिस के पास शुरुआत में न कोई ठोस सुराग था और न ही आरोपियों की पहचान. बावजूद इसके पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और जमीनी खुफिया नेटवर्क की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

युवकों के बीच कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक, 22 जून की आधी रात को नारवीर नाम के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने दोस्तों दुर्गेश, कप्तान और आकाश के साथ पंजाबी बाग के ट्रांसपोर्ट सेंटर में सिगरेट पीने गया था. जहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों के साथ उनका झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया.

उन युवकों ने नुकीली चीजों और वहां पड़ी ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए. उनके हमले की वजह से दुर्गेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. जिसे तुरंत ही वे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ढाई सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस ने खंगाला

डीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ और पंजाबी बाग थाने की संयुक्त टीम गठित की गई. जिसमें इंस्पेक्टर संजीव कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मीणा, एसआई संदीप दलाल, एसआई संदीप बिश्नोई एवं अन्य शामिल थे. टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.

36 घंटों में भीतर चार आरोपी दबोचे

जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे चेहरों को पहचानने के लिए पुलिस ने अपने स्थानीय मुखबिरों की मदद ली. आखिरकार अथक प्रयासों के बाद पुलिस आरोपियों का पता करने और उनकी पहचान करने में कामयाब हुई और वारदात के बाद महज 36 घंटों के भीतर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया. उनकी पहचान, हिमांशु पासवान उर्फ साहिल (20), दीपक (20),  परवीन (22) और मोहम्मद नेकत (20) के रुप में हुई. ये अशोक विहार और पंजाबी बाग इलाके के रहने वाले हैं. इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिकी बुजुर्ग से 7 सौ डॉलर की ठगी, ईरानी महिला ने पति-बेटे संग मिलकर किया फ्रॉड

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget