एक्सप्लोरर

Delhi News: जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई पर जामिया और AUD में प्रदर्शन, आइसा ने कहा- विशेष समुदाय को टार्गेट कर रही भाजपा

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन जताया.

Jahangirpuri Violence:  दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों ने अपना विरोध प्रदर्शन जताया. इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि देश में एक विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा है और लगातार उनके खिलाफ हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है. 

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, छात्रों ने जामिया मिलिया इस्लामिया और डॉ. बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली AUD में इसको लेकर अपना विरोध जताया. छात्रों का कहना है कि बिना किसी नोटिस और जानकारी के बुधवार यानी 20 अप्रैल को जहांगीरपुरी के उसी इलाके में अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़ की गई, जहां पर हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा हुई थी, यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई थी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी 2 घंटे तक इलाके में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना जारी रखा.

Delhi News: जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई पर जामिया और AUD में प्रदर्शन, आइसा ने कहा- विशेष समुदाय को टार्गेट कर रही भाजपा
Delhi News: जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई पर जामिया और AUD में प्रदर्शन, आइसा ने कहा- विशेष समुदाय को टार्गेट कर रही भाजपा

AISA ने लगाया ये आरोप
छात्र संगठन आइसा के अध्यक्ष नौशाद ने कहा कि जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ करना जारी रखा, इसको लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के खिलाफ दंडित कार्रवाई की जानी चाहिए. आइसा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई एक विशेष समुदाय के खिलाफ की गई कार्रवाई है और इस तरीके की कार्रवाई बंद होनी चाहिए. लगातार एक विशेष समुदाय को बार-बार टारगेट किया जा रहा है. AUD और जामिया में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ना केवल दिल्ली बल्कि देश के अलग-अलग राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत एक विशेष समुदायों को बार-बार टारगेट किया जा रहा है उनके घरों को ढहाया जा रहा है, बिना किसी कार्रवाई बिना आरोप सिद्ध हुए भाजपा सरकार उन लोगों को परेशान कर रही है और यह लोग सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहे.


Delhi News: जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई पर जामिया और AUD में प्रदर्शन, आइसा ने कहा- विशेष समुदाय को टार्गेट कर रही भाजपा

बता दें कि 16 अप्रैल यानी शनिवार शाम को हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदाय के बीच में हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद बीते बुधवार उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से इसी इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया. उसी दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मामले में यथास्थिति बरकरार रखने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया और इसके बाद अगले दिन गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद 2 हफ्ते तक अतिक्रमण हटाने को लेकर की जा रही कार्रवाई रोक दी गई है, यानी कि जब तक सुनवाई पूरी नहीं होती जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोजर कार्रवाई नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने धर्म संसद में हेट स्पीच के Affidavit पर पुलिस को लगाई फटकार, कहा- 'बेहतर हलफनामा दाखिल करें'

Delhi Crime News: दिल्ली के सागरपुर में महिला की उसके बच्चों के सामने हत्या, हमलावर ने चाकू से किए एक दर्जन वार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget