एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में पहलवानों का प्रदर्शन जारी, इंडिया गेट पर निकालेंगे कैंडल मार्च

Wrestlers Protest: पहलवानों की इस कैंडल मार्च में खाप पंचायत और भारतीय किसान यूनियन के सदस्य भी शामिल होंगे. इससे पहले पहलवानों ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर तक पैदल मार्च किया था.

Wrestlers Candle March: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलावनों का प्रदर्शन लगातार जारी है. विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों से समर्थन मिल रहा है. इंसाफ की मांग कर रहे पहलवान और उनके समर्थक जंतर-मंतर पर लगातार धरना-प्रदर्शन तो कर ही रहे हैं साथ ही समय-समय पर विभिन्न प्रकार से भी अपना विरोध जाहिर कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं. इससे पहले जहां पहलवानों ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर तक पैदल मार्च किया था, तो वहीं अब आज वे इंडिया गेट से कैंडल मार्च निकालकर सरकार से न्याय की गुहार लगाएंगे.

इस आंदोलन के साथ किसान आंदोलन जैसा बर्ताव किया जा रहा- योगेंद्र यादव
जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने में स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी पहुंच कर पहलावनों की मांग का समर्थन किया और कहा कि इस आंदोलन के साथ भी किसान आंदोलन की तरह ही बर्ताव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह किसी जाति का संघर्ष नहीं है. यह सिर्फ महिला का भी संघर्ष नहीं है, यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि यदि कोई सच्चे धर्म का कुरुक्षेत्र है तो वो ये है, जहां सच्ची लड़ाई लड़ी जा रही है. एक तरफ सत्ता, पैसा, झूठ और गुंडागर्दी है तो दूसरी तरफ सच, संकल्प, धर्म और तपस्या की लड़ाई है.

28 मई को नए संसद भवन पर होगी महापंचायत 
वहीं रविवार को महम 24 के चबूतरे पर सर्वखाप की पंचायत हुई जिसमें पहलावनों के समर्थन में कई फैसले लिए गए. पंचायत की अध्यक्षता चौधरी मेहर सिंह नंबरदार ने की. पंचायत में उत्तर भारत की सभी खाप पंचायतें, किसान संगठन एवं सामाजिक संगठन मौजूद रहे. पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुए जिसमें 23 मई को कैंडल मार्च में पहुंचने और 28 मई को नई संसद में महिलाओं एवं युवाओं की महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया. पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी खाप पंचायतें एवं किसान संगठन इन खिलाड़ियों के साथ हैं जो भी फ़ैसला ये खिलाड़ी लेंगे हम उनके साथ हैं.

पहलावनों ने किया खाप पंचायत के फैसले का स्वागत
प्रदर्शनकारी पहलवानों में से साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादयान ने महापंचायत ने भाग लिया जबकि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जंतर मंतर पर धरना स्थल पर ही रहे. महापंचायत में लिए गए फैसलों पर जब बजरंग पूनिया से पूछा गया कि क्या वह महापंचायत के फैसले से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा कि हम महापंचायत के फैसलों का स्वागत करते हैं. महिलाओं के साथ पुरुष समर्थक भी जाएंगे या नहीं इसका फैसला बाद में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UPSC का रिजल्ट जारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं ने टॉप चार में बनाई जगह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget