एक्सप्लोरर

Delhi Pollution Rise: सर्दी की आहट के साथ दिल्ली में फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, मुंडका, शादीपुर में AQI सबसे ज्यादा 

Delhi AQI News: पाल्यूशन एजेंसी सफर के अनुसार इस बार 10 अक्टूबर से पराली के दैनिक प्रदूषण का आकलन शुरू किया जाएगा. इससे न केवल पराली के मौजूदा प्रदूषण बल्कि उसका पूर्वानुमान भी पता चलेगा.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण (Delhi Pollution Rise) के स्तर में बढ़ोतरी लोगों को अभी से डराने लगा है. पराली (Stubble Burning) के मामले पिछले दो साल की तुलना में इस बार ज्यादा सामने आ रहे हैं. दो अक्टूबर तक पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले पंजाब से 456 सामने आ चुके हैं. दूसरा नंबर हरियाणा का है, जहां से पराली जलाने के ​120 मामले चिन्हित किए गए हैं. दिल्ली में पराली जलाने के अभी तक एक मामले सामने आये हैं. 

4 दिन बाद से शुरू होगा प्रदूषण का आकलन 

चिंता की बात यह है ​दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन पराली से प्रदूषण का आकलन का अभी शुरू नहीं हो पाया है. जबकि अक्टूबर के अंतिम 15 दिनों में प्रदूषण को बढ़ाने में पराली की भूमिका अहम होती है. नॉर्थ-वेस्ट हवाएं पराली के धुएं को दिल्ली की ओर धकेलती हैं. नॉर्थ वेस्ट विंड कीवजह से दिल्ली एनसीआर में स्मॉग की मोटी परत छा जाती है. पाल्यूशन एजेंसी सफर के अनुसार इस बार 10 अक्टूबर से पराली के दैनिक प्रदूषण का आकलन शुरू किया जाएगा. इसमें न सिर्फ पराली के मौजूदा प्रदूषण बल्कि पराली से होने वाले प्रदूषण का पूर्वानुमान भी पता चलेगा. दिल्ली में पराली का धुआं पहुंचना शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं, कुछ ही दिनों में इसका असर दिखेगा.

2022 में पराली के सबसे ज्यादा मामले पंजाब से

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी कमर कस ली है. ग्रीन वार रूम ने दिल्ली सचिवालय में काम करना शुरू कर दिया है. अधिकारियों को पाल्यूशन रोकने के लिए 15 प्वाइंट एजेंडा पर भी सख्ती से अमल का आदेश दिया गया है. सीएम केजरीवाल सरकार ने रविवार को विंटर एक्शन प्लान का ऐलान किया था. सीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि यदि पराली के मामले इसी तरह बढ़ते रहे, तो आगामी कुछ दिनों में राजधानी की हवा पर लोगों के स्वास्थ्य के लिए नु​कसानदेह साबित हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में पंजाब में कुल 49,922 और हरियाणा में 3,661 पराली जलाने के मामले सामने आये थे. 

AQI अभी से खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 5 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में सुबह 8 बजे के करीब औसत एक्यूआई (AQI) 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. वहीं, दिल्ली के अलीपुर प्रदूषण का स्तर 176 एक्यूआई दर्ज किया गया. बवाना में 214, दिलशाद गार्डन में 205, जहांगीरपुरी में 214, आनंद विहार में 190, अशोक विहार में 102, आया नगर में 136, बुराड़ी में 188, डीटीयू में 189, लोधी रोड में 130 जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 105, आईटीओ में 140, द्वारका में 185, मुंडका में 352, एनएसआईटी द्वारका में 250, शादीपुर में 300, वजीरपुर  में 206 दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें: Gopal Rai का दावा- 'केंद्र सरकार के डर और भय का मंजर दुबारा से दिल्ली ने कल देखा, ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget