एक्सप्लोरर

दिल्ली के गोकलपुरी हत्याकांड के आरोपी का हुआ एनकाउंटर, तीन दिनों से पुलिस को थी तलाश

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने वांटेड क्रिमिनल रवि के पास से एक पिस्टल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Delhi Encounter News: उत्तर पूर्व दिल्ली पुलिस ने गोकलपुरी के नाला रोड से वांटेड क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. वांटेड क्रिमिनल पर तीन दिन पहले नीरज अरोड़ा नाम के शख्स की हत्या का आरोप लगा था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि उर्फ रिंकु पर आरोप है कि उसने 24 अगस्त को दिनदहाड़े गोकलपुरी में नीरज अरोड़ा नाम के 44 साल के एक शख्स की गला रेतकर हत्या की थी. 

दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रिंकु को गिरफ्तार करने के लिए 26 अगस्त की रात करीब पौने 12 बजे उसे ट्रैप पर लगाया था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी रवि गोकलपुरी में किसी से मिलने आने वाला है. 

जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी घायल 

दिल्ली पुलिस के प्लान के मुताबिक गोकलपुरी इलाके में नाला रोड के पास जब रवि पुलिस के सामने आया तो उसने पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में रवि उर्फ रिंकु वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी रवि के पैर में गोली लगी.
 
पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद 

दिल्ली पुलिस ने आरोपी रवि के पास से एक पिस्तौल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की. उसे घायल अवस्था जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस मामले में तीन और आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. 

दिल्ली पुलिस की माने तो रवि खतरनाक क्रिमिनल है और उसके खिलाफ कई मामले पहले से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं. 

नीरज की हत्या में आया था रवि का नाम 

दरअसल, तीन दिन पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शनिवार शाम नीरज अरोड़ा (44) की हत्या हुई थी. नीरज की हत्या दिल्ली-यूपी की सीमा पर हुई थी. एरिया को लेकर लोनी और दिल्ली पुलिस के बीच विवाद भी हुआ था. लोनी पुलिस दिल्ली का इलाका बताने में लगी थी. जबकि दिल्ली पुलिस अपना एरिया मानने को तैयार नहीं थी. 

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दखल देकर गोकलपुरी थाने में मामला दर्ज करने के लिए कहा था. इसी हत्याकांड में र​वि उर्फ रिंकु का नाम आया था. पुलिस तभी से रिंकु के तलाश में थी. 

Delhi Birth Rate: दिल्ली में कोरोना के बाद जन्म दर में गिरावट, आंकड़े चौंकाने वाले, वजह का रिपोर्ट में जिक्र नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget