एक्सप्लोरर

PM मोदी करेंगे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का उद्घाटन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

Delhi Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यूईआर-2 का उद्घाटन करेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों से अपील की है कि यूईआर-2 की जगह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, रविवार को यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर अस्थायी बदलाव किए हैं.

इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों से अपील की है कि यूईआर-2 की जगह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, उद्घाटन कार्यक्रम के कारण भगवान महावीर रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और बादशाह दहिया मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा.

कॉमर्शियल व्हीकल पर रोक

पुलिस ने अपील की है कि लोग इन रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. वाहन चालक केएन काटजू मार्ग और रोहिणी जेल मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. पुलिस से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रिंग रोड से रोहिणी की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉमर्शियल व्हीकल का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

मधुबन चौक, बाहरी रिंग रोड-केएन काटजू मार्ग क्रॉसिंग, बाहरी रिंग रोड-जेल रोड क्रॉसिंग, दीपाली चौक, जयपुर गोल्डन अस्पताल क्रॉसिंग, महादेव चौक, पंसाली चौक, काली चौक, वजीरपुर डिपो, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, यूईआर-2, बवाना रोड, बरवाला चौक, रोहिणी सेक्टर 35-36 क्रॉसिंग और कबूतर चौक से आगे जाने की अनुमति इन वाहनों को नहीं होगी.

यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

मुकुंदपुर चौक और मधुबन चौक से नांगलोई की ओर जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे यूईआर-2 की जगह पीरागढ़ी से रोहतक रोड का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, केवल वही लोग भगवान महावीर मार्ग और काली चौकी से आगे जा सकेंगे जिन्हें उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति है.

ट्रैफिक पुलिस ने रोहिणी इलाके में आने-जाने वाले लोगों को मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी है ताकि यातायात दबाव कम हो सके. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और बताए गए निर्देशों का पालन करें. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget