एक्सप्लोरर

Delhi: AAP की युवा शाखा का बड़ा ऐलान, DU छात्र संघ चुनाव में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को देगा समर्थन

DUSU Election: AAP की युवा शाखा ने DU छात्रों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य उम्मीदवारों का समर्थन करने की योजना की घोषणा की. आवेदन 15-25 अगस्त तक होंगे.

आम आदमी पार्टी (AAP) की युवा शाखा ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के उन छात्रों को समर्थन देने की घोषणा की है, जो छात्र संघ चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं. इस पहल का उद्देश्य कैंपस की राजनीति में पैसे और बाहुबल के प्रभुत्व को खत्म करना बताया गया है.

AAP की युवा शाखा ‘एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स’ (ASAP) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस योजना के तहत आवेदन 15 से 25 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे.

सौरभ भारद्वाज ने बताया मकसद

AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “अगर किसी छात्र में क्षमता है, लेकिन उसके पास पर्याप्त पैसा नहीं है, तो हम पूरी तरह से योग्यता के आधार पर उसका समर्थन करेंगे. यह एक आदर्श राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत है, जिससे फिल्मों के मुफ्त टिकट और भव्य पार्टियों के कारण छात्रों के आदर्शवाद को नुकसान नहीं पहुंचेगा.”

उन्होंने आगे कहा कि यह कदम साफ-सुथरी और निष्पक्ष राजनीति की ओर पहला कदम है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अब छात्र संघ चुनाव केवल पैसों या बाहुबल से नहीं, बल्कि छात्र की योग्यता और नेतृत्व क्षमता से तय होंगे.

योग्यता और नेतृत्व पर होगा जोर

AAP विधायक संजीव झा ने कहा, “हम चाहते हैं कि प्रतिभा को कार या नकदी से नहीं, बल्कि योग्यता से तौला जाए. नेतृत्व कौशल, वाकपटुता और योग्यता ही मापदंड होंगे. अगर हम स्वच्छ राजनीति चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत कॉलेज से होनी चाहिए.”

इस योजना के तहत छात्र अपने आवेदन जमा कर सकेंगे और योग्य पाए जाने पर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मदद दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक बाधाओं के कारण किसी भी योग्य छात्र का राजनीतिक सपना अधूरा न रह जाए.

छात्र संघ चुनाव की तैयारियां

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव इस साल 18 सितंबर को होंगे और नतीजे 19 सितंबर को घोषित किए जाएंगे. छात्र संघ चुनाव में अब तक कई बार यह देखा गया है कि बड़ी पार्टियों के समर्थक और पैसे वाला छात्र ही आसानी से चुनाव जीत जाते हैं. AAP की यह पहल इसे बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget