एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll Result 2025: आप, BJP और कांग्रेस, तीनों दलों के समर्थकों का दिमाग हिला देगा ये एग्जिट पोल, पढ़ लीजिए आंकड़ा

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली में मतदान संपन्न होते ही अब 8 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है जब मतगणना कराई जाएगी. इसके पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं.

Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली में मतदान संपन्न होते ही विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इनमें पीपुल्स पल्स के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. पीपुल्स पल्स के सर्वे में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है. सर्वे की बारीकियों को विस्तार से समझते हैं.

किसे कितनी सीट?

पीपुल्स पल्स के सर्वे के मुताबिक बीजेपी पहले नंबर पर रहेगी और उसे 51-60 सीट मिल सकती है जबकि आम आदमी पार्टी दूसरे स्थान पर रहेगी. उसे तगड़ा झटका लग सकता है. सर्वे में उसे 10-19 सीट मिलती दिखाई दे रही है. जो कि बीते तीन चुनाव में सबसे कम है. वहीं, कांग्रेस एकबार फिर खाता खोलती नजर नहीं आ रही. उसके खाते में शून्य सीट दिख रही है.

वोट शेयर की चर्चा करें तो सर्वे में बीजेपी के मतों में भारी उछाल दिख रहा है उसे 48.5 से 52.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जबकि आप के खाते में 36.5 से 40.5 फीसदी वोट जाते नजर आ रहे हैं. वहीं, कांग्रेस 6.5 से 8.5 फीसदी वोट हासिल कर  सकती है. अन्य के खाते में 3.1 से 5.1 फीसदी वोट जा सकते हैं. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता है. 

शाम बजे तक मतदान का आंकड़ा

 दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70 फीसदी वोटिंग हुई है जो कि 2020 की तुलना में कम है. 2020 में शाम 5 बजे तक 58.61 फीसदी वोटिंग हुई थी. हालांकि शाम छह बजे तक के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं. फाइनल आंकड़े में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी के आसार हैं.

पिछले चुनाव में कैसा था प्रदर्शन?

2020 के चुनाव में 62.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. 2015 की तुलना में  4.65 प्रतिशत कम मतदान हुआ था. आप ने 62 सीटें जीती थीं जबकि बीजेपी ने 8 सीटें अपने नाम की थीं. बीते चुनाव में आप का वोट शेयर 53.57 प्रतिशत था जबकि बीजेपी का वोट शेयर 38.51 प्रतिशत था. जबकि कांग्रेस के खाते में 4.26 प्रतितिशत वोट गए थे. आप और कांग्रेस के वोट शेयर में गिरावट हुई थी जबकि बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा था. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली का वोटिंग पैटर्न डीकोड, एग्जिट पोल से पहले Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget