एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: दिल्ली में मेट्रो के येलो रूट पर तकनीकी खराबी से परेशान हुए यात्री, इन स्टेशनों पर बंद रही सेवा

Delhi News: डीएमआरसी ने सुबह करीब सवा 10 बजे ट्वीट कर बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. डीएमआरसी ने सुबह करीब सात बजे बाद ट्वीट किया कि येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं.

DMRC Update: दिल्ली में सोमवार को लोगों को पर ही लोगों को दफ्तर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन (Yellow Line of Delhi Metro) पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा बाधित रही. इससे इन स्टेशन से चलने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी. सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ भी देखने को मिली.लोग ऑफिस देरी से पहुंचे.इस रूट पर सेवाएं 10 बजे के बाद सामान्य हो पाईं. 

कहां से कहां तक आई थी खराबी

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं, जब सुल्तानपुर से घिटोरनी के बीच तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो ट्रेन बाधित रही.ऐसे में लोगों को अपने ऑफिस और कॉलेज आदि जाने में परेशानी हुई. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसको लेकर अपने ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है.

डीएमआरसी ने सुबह करीब सात बजे बाद ट्वीट किया,''येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं.हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं. बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है.''इससे करीब 20 मिनट पहले उसने ट्वीट किया था कि घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच 'सेवाओं में विलंब' हैं. 

डीएमआरसी ने क्या ट्वीट किया

डीएमआरसी ने एक ट्ववीट में बताया कि एमजी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. लेकिन एक्जिट सामान्य तौर पर हो रहा है. अन्य सभी स्टेशन खुले हुए हैं. और अन्य रूटों पर यातायात सामान्य है. डीएमआरसी ने सुबह करीब सवा 10 बजे ट्वीट कर बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. 

येलो लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, इसको दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है.इस तकनीकी खामी के चलते एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के भी सभी गेट बंद कर दिए गए थे.लेकिन इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट कर बताया कि एमजी रोड के सभी एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं.

पहले भी रोकी गई थीं सेवाएं

इससे पहले शनिवार को डीएमआरसी ने बताया था कि रविवार को कुतुब मिनार और सुल्तानपुर स्टेशन के बीच सेवाएं एक घंटे के लिए बाधित रहेंगी. उसका कहना था कि मरम्मत के लिए ऐसा किया जाएगा. इससे पहले 24 जुलाई को भी इस रूट पर ग्रीन पार्क से कुतुब मिनार के बीच सेवाएं स्थगित कर दी गई थी. उस समय भी ट्रैक के मरम्मत की बात कही गई थी. 

ये भी पढ़ें

Noida News:नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पालतू कुत्तों के लिए गाइडलाइन जारी, अब सोसाइटी वालों को मानने होंगे यह नियम

Rapid Rail News: दूसरी रैपिड रेल पलवल पहुंची, 14 दिन पहले गुजरात के सांवली एलस्ट्रोम प्लांट से रवाना हुई थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget