एक्सप्लोरर

Rapid Rail News: दूसरी रैपिड रेल पलवल पहुंची, 14 दिन पहले गुजरात के सांवली एलस्ट्रोम प्लांट से रवाना हुई थी

Palwal News: कोच को लाने के सभी इंतजाम एनसीआरटीसी ने पूरे कर लिए हैं.अब ये कोच ईस्टर्न पेरिफेरल वे से सभी कोच पलवल, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, दादरी, डासना टोल होते हुए दुहाई पहुंचेंगे.

Palwal News: दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों को आपस में जोड़ने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम विकसित कर रहा है. इसके पहले चरण में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर (Delhi Meerut Rapid Rail) का विकास हो रहा है. रैपिड रेल का दूसरा सेट दुहाई डिपो में पहुंचने वाला है. गुजरात के सांवली एलस्ट्रोम प्लांट से 14 दिन पहले सड़क मार्ग से दूसरी रैपिड रेल रवाना हुई थी.यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल के पास पहुंच गई है.इसमें छह कोच हैं. पहली रैपिड रेल इस साल जून में दुहाई डिपो पहुंची थी.उसका अभी डिपो के अंदर ही ट्रायल चल रहा है. 

गुजरात से कब रवाना हुई थी

यह रेल गुजरात के सांवली एलस्ट्रोम प्लांट से 14 दिन पहले सड़क मार्ग से रवाना हुई थी. यह सोमवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल पर पहुंच गई. सभी छह कोच पलवल टोल के पास बड़े ट्रेलरों पर लदे हुए हैं. दुहाई डिपो में सभी कोच को उतारने का बंदोबस्त करने में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) का अमला रविवार को जुटा रहा.

कोच को लाने के सभी इंतजाम एनसीआरटीसी ने पूरे कर लिए हैं.अब ये कोच ईस्टर्न पेरिफेरल वे से सभी कोच पलवल, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, दादरी, डासना टोल होते हुए दुहाई पहुंचेंगे. दूसरी रैपिड रेल के डिपो पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर उसे जोड़ने का किया जाएगा. इसके बाद उसे ट्रायल के लिए पटरी पर उतार दिया जाएगा.

कबसे शुरू होगा ट्रायल

दूसरी रैपिड रेल का दुहाई डिपो के अंदर ही ट्रायल किया जाएगा. ऐसी संभावना है कि साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर छह कोच की रेल मार्च 2023 में शुरू हो जाएगी. इस रूट पर कुल 13 रैपिड रेल दौड़ेंगी. ऐसे में अब रैपिड रेल का दुहाई डिपो में आना जारी रहेगा. एनसीआरटीसी अक्तूबर में कॉरिडोर पर ट्रायल रन शुरू करने की योजना बना रहा है. एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के मुताबिक छह कोच की दूसरी रैपिड रेल के आने की दुहाई डिपो में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

गुजरात के सांवली प्लांट से पहली रैपिड रेल 12 जून को दुहाई डिपो पहुंची ती. दुहाई डिपो से ही अगस्त से इसका ट्रायल रन चल रहा है. यह ट्रायल तीन चरणों में चलेगा.

ये भी पढ़ें

गुजरात में AAP के दफ्तर पर छापे के दावे को पुलिस ने किया खारिज तो बोले सौरभ भारद्वाज- हम देंगे सारे सबूत

Delhi Education News: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 10वीं के पास प्रतिशत में आया उछाल, कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट ने बदली तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget