एक्सप्लोरर

वोट के बदले पैसे बांटने के आरोपों पर प्रवेश वर्मा बोले, 'जो भी महिलाएं मेरे घर आएंगी वो...'

Delhi Election 2025: बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में महिला की स्थिति खराब है. पिताजी जी ने हमें मदद करने को सिखाया. कोविड के दौरान भी हमने लोगों की मदद की.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी की ओर से वोट के बदले पैसे बांटने के आरोपों पर बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके पिता ने एक संस्था बनाई थी (राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था). मेरी संस्था पुरानी है. पिता ने संस्कार दिए थे कि जरूरतमंदों की मदद करनी है. 

उन्होंने कहा, ''कोविड के समय भी लोगों की मदद की. संजय सिंह हमारे घर के आस पास घूम रहे हैं. आज अच्छा लग रहा है कि आतिशी और केजरीवाल मेरे कार्य की सराहना कर रहे हैं. पिछले 11 दिनों में जो यहां की महिलाओं का दुख देखा, वो केजरीवाल को आज तक नहीं दिखा.'' उन्होंने साथ ही कहा कि जो भी महिला और बहन मेरे घर पर आएंगी, वे निराश होकर नहीं लौटेंगी. अभी आचार संहिता लागू नहीं है.

मेरे से दुख देखा नहीं गया- प्रवेश वर्मा

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''उनकी कॉलोनी में गया तो पता चला कि बिजली बिल हजारों के आते हैं, पानी गंदा आता है. मेरे से दुख देखा नहीं गया और मैंने फैसला किया कि सभी महिलाओं को अपनी संस्था की ओर से मासिक सहायता करेंगे. वॉलेंटियर्स ने जगह जगह पर कैंप लगाए. हमने फॉर्म भरे और सहायता राशि देनी शुरू की. खुशी है कि मैं कम से कम शराब नहीं बांट रहा हूं.''

मैं रुकने वाला नहीं हूं- प्रवेश वर्मा

इसके आगे उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में महिला की स्थिति खराब है. नई दिल्ली विधानसभा की माताओं और बहनों को कहना चाहता हूं कि मैं रुकने वाला नहीं हूं. उन्होंने ये भी कहा, ''करगिल के शहीदों के परिवार को भी हमलोग ने आर्थिक मदद की थी. हमारे पिताजी ने संस्था का निर्माण किया था. गुजरात के भूंकप में हमने मदद की. ओडिशा के साइक्लोन में हमलोग ने 4 गांव बसाये.''

सीएम आतिशी का बीजेपी पर हमला

दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ''बीजेपी आज वोट के लिए पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई. प्रवेश वर्मा जी के सरकारी बंगले- 20 विंज़र प्लेस- पर स्थानीय महिलाओं को 1100 रुपये कैश में दिए जा रहे थे.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''इसके साथ मोदी जी, अमित शाह जी और कमल निशान का पर्चा भी था. हमारे पास यह सूचना है कि अभी भी घर के अंदर करोड़ों रुपए कैश पड़ा है. ED और CBI को तुरंत रेड कर के पैसे बरामद कर, प्रवेश वर्मा जी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए.''

ये भी पढ़ें:

CM आतिशी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं अलका लांबा, क्या है वजह? ओखला सीट पर भी अटकी कांग्रेस की बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget