एक्सप्लोरर

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बिल्डिंग गिरी, साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत

Paharganj Building Collapsed: बिल्डिंग गिरने के बाद जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया था उसमें एक साढ़े तीन साल का बच्चा भी था जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. बच्चे की मौत हो गई.

Delhi News: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत गिर गई. इस घटना में एक साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि पहाड़गंज इलाके के खन्ना मार्केट और द विवेक होटल के पास शाम 8:40 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली. ढहे हुए ढांचे से अब तक एक साढ़े तीन साल के बच्चे, दो लड़कियों और उनके पिता को बचाया गया. इनमें से बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी बाद में मौत हो गई.

इस घटना में मृत बच्चे की पहचान अमजद के तौर पर हुई है. दो बच्चियां जिन्हें रेस्क्यू किया गया है उसमें से जरीना की उम्र डेढ़ साल और अलीफा की उम्र आठ साल है. मोहम्मद जहीर को भी रेस्क्यू किया गया है, जिसकी उम्र 52 साल है. ये सभी कलावती अस्पताल में हैं. 

डिविजनल वार्डेन पहाड़गंज, सिविल डिफेंस सुरेश मलिक ने बताया कि हम बचाव अभियान चलाने वाली एजेंसियों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही हम हमारे वॉलंटियर के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में लग गए. हम एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का सहयोग ले रहे हैं. जो लोग अंदर दब गए थे उनको हमने बाहर निकाल लिया है. घायलों के अस्पताल भेजा गया है. दमकल की सात गाड़ियां बचाव कार्य में लगी हुई है.

Delhi Corona Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1300 से अधिक केस, पॉजिटिवीट दर 6.69 फीसदी

बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग गिर गई थी. इस हादसे के मलबे से सात लोगों को का शव निकाला गया था. मकान में लगभग 1 महीने से रेनोवेशन का काम चल रहा था. वहीं फरवरी महीने में दिल्ली के जेजे कॉलोनी में एक बिल्डिंग ढह गई थी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी.

Delhi Metro: कोरोना नियमों की अनदेखी करने वाले सावधान, जून के पहले हफ्ते में दिल्ली मेट्रो ने इतने लोगों पर लगाया जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget