एक्सप्लोरर

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का जिक्र कर उदित राज का बड़ा बयान, 'ऐसा लगता है कि अभी...'

Udit Raj On Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी पर कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने कहा कि ऐसा लगता है कि अभी और कार्रवाई की जरूरत है.

Udit Raj On Shelling From Pakistan: कांग्रेस नेता उदित राज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी की कड़ी निंदा की. कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अभी और एक्शन लिए जाने की जरूरत है.

उदित राज ने कहा, "हम अपनी पार्टी के स्टैंड का समर्थन करते हैं, जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी गतिविधियां और गोलाबारी जारी रहेगी और जब तक हमारे नागरिक मारे जा रहे हैं, तब तक उन्हें सबक सिखाने के लिए लगातार कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसा लगता है कि अभी और कार्रवाई की जरूरत है, जिसके बाद इसकी हरकत बंद होगी. अभी इस हालिया ऑपरेशन का प्रभाव नहीं पड़ा है, क्योंकि पाकिस्तान अपनी उकसावे वाली हरकतें जारी रखे हुए है."

हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं- उदित राज

आईएएनएस से बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "पीओके में 9 जगहों पर बमबारी की गई, यह बिल्कुल सही कदम था. जैसा कहा गया, वे आतंकवादी ठिकाने थे. सरकार जो भी कहती है, हम उस पर पूरी तरह से कायम हैं. हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं. सरकार के अनुसार, 90 या 100 लोग मारे गए, संख्या जो भी हो, पूरा विपक्ष और सभी दल सरकार और देश के साथ खड़े हैं.''

पाकिस्तान पर बड़े एक्शन की जरूरत- उदित राज

उन्होंने आगे कहा, ''हम सभी देश के साथ खड़े हैं लेकिन कुछ सवालात हैं, जैसे एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान की हरकतें बंद नहीं हो रही हैं. ठीक पीओके के कार्रवाई के बाद पुंछ में बमबारी करता है. गुरुद्वारे के ऊपर गोलाबारी होती है और 15 लोग मारे जाते हैं. तो मुझे लगता है कि एक बड़े एक्शन की जरूरत है.'' 

कराची और लाहौर तक घुसकर मारना चाहिए- उदित राज

उदित राज ने ये भी कहा, ''अगर जरूरत पड़े तो कराची और लाहौर तक घुसकर मारना चाहिए क्योंकि एयर स्ट्राइक के बाद भी वो बाज नहीं आ रहा है. शहबाज शरीफ तो संसद में अपनी पीठ थपथपा रहा है. झूठ बोल रहा है कि हमने तो तीन राफेल जेट गिरा दिए. जबतक हरकत बंद करने लायक एक्शन नहीं होगा तबतक पाकिस्तान शरारत करने, बमबारी और आतंकी घटनाओं को कराने से बाज नहीं आएगा."

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget