एक्सप्लोरर

राव कोचिंग सेंटर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, कहा- 'जब तक हमारी...', कर दी बड़ी मांग

Rajendra Nagar Accident: राव कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने पीड़ित परिवारों के लिए पांच करोड़ के मुआवजे की मांग की है. उनका कहना है न्यान नहीं मिलने तक हम यहीं डटे रहेंगे.

Old Rajendra Nagar Accident: ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन स्टूडेंट्स की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसको लेकर आज कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे सिविल सेवा के अभ्यर्थी मंगलवार को तीन छात्रों की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए.

विरोध प्रदर्शन छात्रों में से एक छात्र ने कहा कि दस अभ्यर्थियों ने पीड़ित परिवारों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा देने सहित उनकी मुख्य मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. कहीं न कहीं हमें एक छोटी सी उम्मीद थी कि प्रशासन हमारी बात सुनेगा, हमें सुना जाएगा, यूपीएससी कोचिंग लॉबी द्वारा सुना जाएगा, अधिकारी सुनेंगे, लेकिन चार दिनों के बाद हमें यह एहसास हुआ है कि यह विरोध कहीं नहीं जा रहा है.

भूख हड़ताल कर रही एक महिला ने कहा, हमें गंभीरता से नहीं लिया जाता है. सिर्फ इसलिए कि हम अभ्यर्थी हैं, वे सोचते हैं कि हम टूट जाएंगे और कुछ दिनों बाद हम अपनी पढ़ाई पर वापस लौट जाएंगे. इसलिए यहां हम यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि हम न्याय नहीं मिलने तक यहीं डटे रहेंगे.

वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि मुख्य मांगों में पीड़ितों के परिवारों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा, घटना में दर्ज एफआईआर का पूरा ब्यौरा, समिति को एक निश्चित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट देनी चाहिए और दिल्ली भर में लाइब्रेरी और कोचिंग के लिए बेसमेंट के इस्तेमाल पर रोक लगाना शामिल है.

बता दें कि शनिवार शाम को राजेंद्र नगर के राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. वहीं इसी घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश है.

ये भी पढ़ें

मुख्य सचिव ने मंत्री आतिशी को सौंपी दिल्ली कोचिंग हादसे की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget