एक्सप्लोरर

Omicron Alert in Delhi: अब बिना मास्क के नहीं मिलेगी Sarojini Nagar Market में एंट्री, तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में लोगों की भीड़ ने प्रशासन और मार्केट एसोसिएशन की चिंता बढ़ा दी है.अब बिना मास्क के सरोजनी नगर मार्केट में एंट्री नहीं हो पाएगी.

Omicron Alert in Delhi: कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में लोगों की भीड़ ने प्रशासन और मार्केट एसोसिएशन की चिंता बढ़ा दी है. जहां एक तरफ दिल्ली में क्रिसमस और नए साल पर होने वाले जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है, तो वही सरोजनी नगर मार्केट में भी एसोसिएशन की ओर से सख्ती की जा रही है मार्केट एसोसिएशन की ओर से मार्केट में आने वाले लोगों के लिए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करवाने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

मार्केट एसोसिएशन ने तैनात किए सुरक्षा गार्ड
सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने एबीपी न्यूज को बताया कि मार्केट में आने के लिए चार एंट्री गेट है इन सभी एंट्री गेट पर कुल मिलाकर करीब 10 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जो कि ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि मार्केट में आने वाला हर एक व्यक्ति मास्क लगाकर ही मार्किट में प्रवेश करे, साथ ही मार्केट में सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके. उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर मार्केट एक ऐसी मार्केट है जहां ना केवल महिलाएं बल्कि हर एक वर्ग के लोग खरीदारी के लिए आते हैं यहां पर कपड़ों से लेकर घर का सामान आदि सब मिलता है इसीलिए मार्केट में अक्सर काफी भीड़ रहती है. और पिछले दिनों वीकेंड पर भी मार्केट में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली, ऐसे में मार्केट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है.

बिना मास्क के नहीं मिलेगी एंट्री
अब सरोजनी नगर मार्केट में खरीदारी के लिए जाते हैं तो आपको बगैर मास्क के एंट्री नहीं मिल पाएगी, दिल्ली में कोरोना से बचाव के लिए की गई सख्ती के बाद मार्केट एसोसिएशन की ओर से भी यह फैसला लिया गया है. अशोक रंधावा ने बताया कि मार्केट एसोसिएशन की ओर से एनडीएमसी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें कि यह फैसला लिया गया की मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले लोग कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सभी नियमों का पालन करें इसके लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी. जिसमें की अलग-अलग प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, इतना ही नहीं मार्केट के भीतर भी यह देखा जा रहा है कि किसी भी दुकान पर दुकानदार से लेकर खरीदार बिना मास्क के ना हो, लोगों ने सही से मास्क लगाया हो साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके.

यह भी पढ़ें:

UPTET 2021: जारी हुआ यूपीटीईटी परीक्षा 2021 का शेड्यूल, परीक्षा तारीख से लेकर एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख तक, जानें सब कुछ

Christmas and New Year: क्रिसमस और न्यू ईयर पर दिल्ली में गैदरिंग बैन, जानिए नोएडा, गुरुग्राम सहित बाकी शहरों के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
Delhi News: पुलिस हिरासत में आत्महत्या, दिल्ली HC का सख्त रुख, 18.44 लाख रुपये के मुआवजा का आदेश
पुलिस हिरासत में आत्महत्या, दिल्ली HC का सख्त रुख, 18.44 लाख रुपये के मुआवजा का आदेश
द्वारका एक्सप्रेसवे-मयूर विहार और DND फ्लाईओवर तक बिना ट्रैफिक होगी आवाजाही, 6-लेन टनल की डिटेल
द्वारका एक्सप्रेसवे-मयूर विहार और DND फ्लाईओवर तक बिना ट्रैफिक होगी आवाजाही, 6-लेन टनल की डिटेल
यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को राहत या झटका? 3 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला
यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को राहत या झटका? 3 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget