एक्सप्लोरर

Noida News: जानिए क्या है वो खास प्लान जिससे जुड़े है नोएडा के 100 से भी ज्यादा सेक्टर? 2 महीने में होगा लाखों लोगों को फायदा

Noida News: नोएडा वासियों को आने वाले 2 महीने में 5 परियोजनाओं का लाभ मिलने वाला है. इन परियोजनाओं से नोएडा, ग्रेटर नोएडा से आने-जाने वाले लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी.

Noida News: अगर आप नोएडा में रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. नोएडा वासियों को आने वाले 2 महीने में 5 परियोजनाओं का लाभ मिलने वाला है. इन परियोजनाओं से जहां एक ओर नोएडा, ग्रेटर नोएडा से आने जाने वाले लाखों लोगों को सहूलियत मिलेगी वहीं नोएडा के 100 से ज्यादा सेक्टरों को भी इसका लाभ मिलने वाला है. नोएडा प्राधिकरण शहरवासियों को आने वाले 2 महीने यानी सितंबर तक 412 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देगा. दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर नोएडा में बनने वाले निर्माणाधीन पर्थला फ्लाईओवर से लाखों लोगों को आसानी होगी. इस ब्रिज के जरिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने जाने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा.

इतना ही नहीं इस ब्रिज से दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों को भी आसानी रहेगी. इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण शहर में 2 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवा रही है जिससे नोएडा के 100 से ज्यादा सेक्टर में रहने वाले लोगों को फायदा होगा. नोएडा प्राधिकरण बालोलपुर अंडरपास का निर्माण करवा रही है ये बहलोलपुर गांव में बनाया जा रहा है. इस निर्माणाधीन अंडरपास का काम लगभग 88 प्रतिशत पूरा हो गया है. इस अंडरपास के बन जाने के बाद सेक्टर 63, 64, 65 और 69 जाने वाले लोगों को फायदा होगा क्योंकि इस अंडरपास की मदद से लोग बिना सिग्नल के बहलोलपुर से इन सेक्टरों की तरफ जा सकेंगे.  

कोंडली अंडरपास बनने से यहां के लोगों को होगा फायदा
इसके अलावा जो दूसरा अंडरपास है वो है कोंडली अंडरपास है. नोएडा एक्सप्रेसवे से 19.4 किलोमीटर पर बन रहे कोंडली अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसकी समय सीमा वैसे 30 जून थी, फिलहाल अभी 99 प्रतिशत काम हुआ है. इस परियोजना के पूरा होने से लगभग 6 सेक्टर में रहने वाले लोगों को फायदा होगा. कोंडली, गढ़ी और साथ में  सेक्टर 150, 149, 148, 153, 151 और 152 में रहने वाले लोगों को 75 मीटर चौड़ी सड़क से फायदा होगा.

सिग्नेचर ब्रिज के तर्ज पर बन रहा पर्थला फ्लाईओवर
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के तर्ज पर बने रहे पर्थला फ्लाईओवर के बन जाने से दिल्ली ,गाजियाबाद, नोएडा और भविष्य में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 10 लाख से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा. पर्थला चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण एमपी 3 मार्ग के सामने हो रहा है जिसका लगभग 62 प्रतिशत पूरा हो गया है. यह छह लेन का फ्लाईओवर है. प्राधिकरण का कहना है कि सितंबर तक इसका काम पूरा होगा. ये फ्लाईओवर बन जाने से सेक्टर 51, 52, 61, 70 से 79 सेक्टर तक और 121, 122 के लोगों को आने जाने में आसानी होगी. इसके अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और ग्रेनो वेस्ट के लोग बिना सिग्नल के सफर कर सकेंगे.

नोएडा प्राधिकरण की CEO ऋतु माहेश्वरी के मुताबिक
नोएडा में पांच परियोजनाओं पर काम जारी है इसमें 1 फ्लाईओवर, 2 अंडरपास और 2 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल है. जिसे जल्द खत्म कर दिया जाएगा जिससे लोगों को इसका लाभ मिले उन्होंने बताया कि सेक्टर-123 में जो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है वो रोजना 80 मिलियन लीटर की क्षमता से काम करेगा. इसका काम लगभग पूरा हो चुका है इससे लगभग 28 सेक्टर में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा. वहीं सेक्टर 168 में 100 मिलियन लीटर की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 91 सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें-

Delhi Double Decker Flyover: दिल्ली को अगले साल मिल जाएगा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, नीचे गाड़ी और ऊपर चलेगी मेट्रो

Delhi News: दिल्ली का वन क्षेत्र बढ़कर 23% से ज्यादा हुआ, मंत्री राजेंद्र पाल की अपील- ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget