एक्सप्लोरर

Noida Murder Case: दोस्त की पत्नी से एकतरफा प्यार में पति को हटाने का खौफनाक प्लान, सुलझी हत्या की गुत्थी

Murder Case: मुख्य आरोपी सचिन की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था. गौतम ने दोस्तों के साथ मिलकर सचिन की हत्या कर दी.कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सचिन हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया. 

Murder Case in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 20 जुलाई की दोपहर मिले शव का खुलासा हो गया है. दिल्ली निवासी 22 वर्षीय सचिन पत्नी के साथ नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा आया था. आरोप है कि दोस्तों ने ही सचिन की हत्या कर दी. मुख्य आरोपी सचिन की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था. प्यार में दीवानगी की हद तक गए मुख्य आरोपी ने सचिन को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. गौतम ने दोस्तों के साथ मिलकर सचिन की हत्या कर दी. पुलिस ने सचिन का आधार कार्ड समेत वारदात में इस्तेमाल ईंट और बाइक बरामद कर लिया है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सचिन हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया. 

कैसे हुई थी युवक की हत्या?

नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 20 जुलाई की दोपहर थाना ईकोटेक को अटाई दादूपुर मार्ग में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी. मामले की तफ्तीश के दौरान पता चला कि दिल्ली के रहनेवाले युवक का नाम सचिन है. दोस्त गौतम और फिरोज ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए सचिन को बुलाया और फिर सचिन लापता हो गया. एडीसीपी ने बताया कि हत्या में गौतम के साथ और दो और आरोपी शामिल हैं. दोनों की पहचान दीपक और प्रशांत के तौर पर हुई है. 

Noida Twin Tower News: ट्विन टावर में ब्लास्ट वाले दिन 10 घंटे के लिए बेघर होंगे 7 हजार लोग, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

क्यों  कर दी दोस्ती की हत्या?

गौतम सचिन की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था और फिरोज भी धीरे धीरे प्यार करने लगा. दोनों ने मिलकर सचिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. गौतम और फिरोज ने दीपक और प्रशांत को भी शामिल कर लिया. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सचिन को खूब शराब पिलाई. बेहोश होने पर सीमेंट की ईंट से छाती पर हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दनकौर निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी का साथ देने वाला फिरोज अभी फरार चल रहा है. 

सोशल मीडिया पर मिले दोनों

जांच में खुलासा हुआ कि सचिन की मुलाकात असम की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर हुई थी. दोनों के बीच प्यार गहरा हो गया और  एक महीने पहले शादी कर ली. शादी के बाद सचिन लुसकर गांव के पास पत्नी के साथ रहने लगा था.

Arvind Kejriwal Singapore Visit: सिंगापुर दौरा रद्द होने पर आया केजरीवाल का पहला रिएक्शन, जानें- क्या बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget