एक्सप्लोरर

CUET Exam: सीयूईटी की परीक्षा दूसरे दिन भी रद्द, नोएडा में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र और अभिभावक परेशान

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा दूसरे दिन भी यानी 5 अगस्त को कई सेंटर पर रद्द हो गई है. छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद जानकारी मिली.

CUET UG Phase 2 Exam Postponed: अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित किए जा रहे हैं. 4 अगस्त से दूसरे फेज की परीक्षा शुरू हुई है. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा देशभर में 489 सेंटर्स पर आयोजित की जा रही है. दूसरे फेज में पहले ही दिन 4 अगस्त को परीक्षा 17 राज्यों के अलग-अलग सेंटर पर रद्द कर दी गई. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 4 अगस्त को ही जानकारी दी गई. परीक्षा रद्द करने के पीछे का कारण सर्वर में आ रही दिक्कत को बताया गया. दूसरे दिन यानी शुक्रवार 5 अगस्त को भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा कई सेंटर पर रद्द हो गई है. छात्रों को परीक्षा रद्द होने का पता सेंटर पर पहुंचने के बाद हुआ.

सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा को रद्द करने का लिया फैसला

बताया गया कि सर्वर डाउन होने के कारण क्वेश्चन पेपर नहीं खुल रहा था. इसलिए परीक्षा को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बाढ़ और बारिश प्रभावित राज्यों में परीक्षा रद्द करने की सूचना सार्वजनिक कर दी गई है. नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक 4 अगस्त को पहली और दूसरी शिफ्ट की रद्द परीक्षा अब 12 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी.

Delhi News: 'काले कारनामे वाले लोग काले कपड़े पहन कर घूम रहे', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले राजीव प्रताप रूडी

12 से 14 अगस्त की परीक्षा के लिए पुराना एडमिट कार्ड मान्य

छात्रों को जल्दी जानकारी देने की बात कही गई है. एनटीए का कहना है कि 12 से 14 अगस्त की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का पुराना एडमिट कार्ड ही मान्य होगा. एनटीए ने परीक्षा की तारीख बदलने का विकल्प भी छात्रों को दिया है. 12 या 14 अगस्त की परीक्षा के लिए उपलब्ध नहीं रहने पर छात्र (datechange@nta.ac.in) को ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए ww.nta.ac.in और cuet.samarth.ac.in पर अपडेट रहने की सलाह दी है.

बता दें कि यूजीसी ने इसी साल से किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए नेशनल यूनिवर्सिटी टेस्ट या फिर किसी भी बड़ी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अनिवार्य किया है. 12वीं पास कर चुके छात्र यूजी कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा दे रहे हैं. पहले चरण में 15 जुलाई से दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे छात्रों को कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था. सेंटर बदल दिए जाने के कारण कई छात्रों की परीक्षा छूट गई थी. 

पहले से जानकारी नहीं होने पर अभिभावकों में फैला आक्रोश

अब दूसरे चरण की 4 अगस्त से शुरू हुई परीक्षा पहले ही दिन 17 राज्यों में अलग-अलग सेंटर पर रद्द हो गई. अलग-अलग राज्यों से सेंटर पर पहुंचे छात्रों को परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली. कई छात्र एक राज्य से दूसरे राज्य में अभिभावक संग परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे. ऐसे में पीड़ितों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. अगले दिन 5 अगस्त यानी शुक्रवार को कई सेंटर पर परीक्षा रद्द हो गई है. नोएडा में भी सेक्टर- 64 के सेंटर पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया. छात्रों का कहना है कि पहले से जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की 15 जुलाई 2022 से परीक्षा 259 सिटी में 489 परीक्षा सेंटर पर आयोजित की जा रही है. भारत के बाहर भी 9 जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है. 

Delhi EV Charging Station: जानें- दिल्ली में कहां-कहां है इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन, इतना लगता है चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget