एक्सप्लोरर

Delhi News: 'काले कारनामे वाले लोग काले कपड़े पहन कर घूम रहे', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले राजीव प्रताप रूडी

Congress Protest: कांग्रेस के विरोध और मार्च पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि काले कारनामे वाले लोग काले कपड़े पहन कर घूमें तो कोई आश्चर्य नहीं होता.

Congress Protest: कांग्रेस के विरोध और मार्च पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि काले कारनामे वाले लोग काले कपड़े पहन कर घूमें तो कोई आश्चर्य नहीं होता. दरअसल, महंगाई, खाद्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे हैं. उन्होंने काले कपड़े पहनकर और बांह पर काली पट्टियां बांधकर सदन के बाहर मार्च निकाला.

सदन में भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर या बांह पर काली पट्टियां बांधकर सरकार का विरोध किया. राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया. दोनों नेताओं पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप ले जाया गया.

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, "ये संघर्ष सड़क का है. इस संघर्ष में समझौता मंजूर नहीं." उन्होंने मोदी सरकार पर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने कहा, "सरकार के ही लोग कहते हैं कि महंगाई दिख नहीं रही है. जनता महंगाई से परेशान है. हम जब महंगाई दिखाने जाते हैं तो हमें रोका जाता है. जनता की आवाज को दबाया जाता है.

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के विरोध के चलते नई दिल्ली में धारा 144 लागू

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि देश के पीएम ने हिंदुस्तान की संपत्ति मित्रों को बेच दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने काले कपड़े पहनकर संसद में आने और मार्च निकालने को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि काले कारनामे वाले लोग काले कपड़े पहन कर घूमें तो कोई आश्चर्य नहीं होता है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस प्रत्यक्ष रूप से अभियान को जारी रखना चाहती है और काले कपड़े पहनकर यही संदेश देना चाहती है. 

Delhi EV Charging Station: जानें- दिल्ली में कहां-कहां है इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन, इतना लगता है चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Monsoon Session 2026: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर बोले- सहयोग करें
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget