एक्सप्लोरर

Noida: तपती गर्मी से कर्मचारियों को बचाने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने बनाया प्लान, मिलेगा 4 घंटे का ब्रेक!

Noida Authority: दिल्ली से सटे नोएडा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है, जिस वजह से नोएडा अथॉरिटी ने अपने कर्मचारियों के काम के घंटे में बदलाव का फैसला किया है. यह बदलाव कुछ कर्मचारियों के लिए ही हुआ है.

Noida Authority Employees: उत्तर भारत में इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है और कुछ जगह तो तापमान 50 डिग्री से भी ऊपर चला गया है. इस बीच नोएडा अथॉरिटी ने अपने कर्मचारियों को गर्मी से राहत देने का प्लान बनाया है. इसके तहत जो कर्मचारी ऑफिस से बाहर रहकर काम कर रहे हैं, उनकी शिफ्ट सुबह छह बजे से लगाई गई है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अथॉरिटी ने निजी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे कामगारों और श्रमिकों के कार्य के घंटों में बदलाव का भी सुझाव दिया है. नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए सिविल, पानी,बागान और बिजली विभाग के विकास एवं रखरखाव के काम जुटे कर्मचारियों के काम के घंटे सुबह छह से शाम 10 बजे और शाम चार से शाम 8 बजे कर दिए गए हैं.

नोएडा स्टेडियम में बेघरों के लिए शेल्टर
स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत लोगों के कार्य के घंटे सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक कर दिए गए हैं. नोएडा अथॉरिटी ने कहा कि यह सेक्टर 21 ए में नोएडा स्टेडियम में नाइट शेल्टर बना रही है जिसमें 50-60 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी. यह बेघर लोगों को गर्मी से बचाने के लिए बनाया जा रहा है. इस शेल्टर में वाटर कूलर की सुविधा होगी और 30 मई से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

मुख्य चौराहे पर लगाया जाएगा ग्रीन नेट
अथॉरिटी शहर के मुख्य चौराहे पर हरा नेट लगा रही है ताकि दो-पहिया ड्राइवर्स को ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करने के दौरान सूरज की कड़ी धूप का सामना ना करना पड़े. इस वक्त गर्मी अपने चरम पर है. दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश इलाके में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है. नोएडा की तरह दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे कामगारों को भी तीन घंटे का ब्रेक दिया गया है. दोपहर 12 से 3 बजे तक उन्हें ब्रेक मिलेगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जल संकट के बीच सरकार ने बुलाई आपात बैठक, टैंकर की मांग को लेकर DJB को आए कई कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिवाली-छठ पर घर जाना मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग; बस किराया 6500 पार
दिवाली-छठ पर घर जाना मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग; बस किराया 6500 पार
कहां गए दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये? लक्ष्मी योजना पर कांग्रेस का बड़ा हमला
कहां गए दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये? लक्ष्मी योजना पर कांग्रेस का बड़ा हमला
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत; रेस्क्यू जारी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget