एक्सप्लोरर

खरीदारों को धोखे से बचाने नोएडा अथॉरिटी की अनोखी मुहिम, अवैध इमारतों पर बड़े अक्षरों में लिखा- 'यह बिल्डिंग...'

Noida Authority Action against Illegal Construction: नोएडा में अवैध निर्माण के खिलाफ अथॉरिटी कार्रवाई कर रही है. अब केवल नोटिस नहीं भेजा जा रहा है बल्कि बिल्डिंग पर निशान बनाए जा रहे हैं.

Noida News: अवैध इमारतों (Illegal Building) की बिक्री पर रोक लगाने और अवैध निर्माण (Illegal Construction) रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority)  ने एक मुहिम की शुरुआत की है. अथॉरिटी ऐसे मकानों के ऊपर 'यह बिल्डिंग अवैध है' का लेबल लगा रही है ताकि खरीदार अलर्ट हो जाएं.  इसके पहले अथॉरिटी ने अवैध निर्माण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और बिल्डिंग को तोड़ने का नोटिस भी जारी किया था. 

दरअसल, नोएडा अथॉरिटी ने 7 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला जिसमें कई तस्वीरें भी साझा की गई थीं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लाल रंग से बड़े-बड़े अक्षरों में बिल्डिंग पर लिखा जा रहा है ' यह बिल्डिंग अवैध है'.  नोएडा अथॉरिटी ने साथ ही 'एक्स' पर लिखा, ''नागरिकों को सूचित किया जाता है कि सेक्टर 48 स्थित मदरहुड हॉस्पिटल के सामने निर्माणाधीन बहु मंजिला इमारत अवैध है और इसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.''

इन इलाकों में भी हुई कार्रवाई
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा केवल सेक्टर 48 में नहीं किया गया है बल्कि सेक्टर 43, सदरपुर, सेक्टर 77, 78, 79 और 118 में भी अवैध निर्माण पर लेबल लगाए गए हैं. पिछले एक महीने में अथॉरिटी ने ऐसे 50 इमारतों को चिह्नित किया है. नोएडा अथॉरिटी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का भी काम कर रही है. शुक्रवार को ही वर्क सर्किल के अंतर्गत सेक्टर 159 में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को खाली कराया गया है.

अवैध निर्माण के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी का एक्शन
बताया जा रहा है कि यह 2000 वर्ग किलोमीाटर का दायरा था जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है. वहीं, बिना इजाजत 1000 वर्ग मीटर के क्षेत्र को भरकर कॉलोनी वालों के रास्ता बनाया जा रहा था. जिसे अथॉरिटी ने खाली करवाया है. अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई सेक्टर 130 में की गई है. नोएडा अथॉरिटी अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी कार्रवाई की जानकारी लगातार सोशल मीडिया के जरिए देने का काम भी कर रही है. 

ये भी पढ़ें-  लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को झटका! सपा के पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget