एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को झटका! सपा के पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Elections 2024: ओम प्रकाश दुबे जौनपुर की बदलापुर सीट से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने इस्तीफा भेज दिया है. जिसमें खुलकर अपनी नाराजगी जताई है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. जौनपुर से सपा के पूर्व विधायक और बड़े नेता ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने पार्टी छोड़ दी है. बताया जा रहा है कि बाबा दुबे जौनपुर लोकसभा सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिए जाने से नाराज थे.  उनके जाने से सपा को चुनाव में नुकसान हो सकता है. 

ओम प्रकाश दुबे जौनपुर की बदलापुर सीट से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने इस्तीफा भेज दिया है. जिसमें खुलकर अपनी नाराजगी जताई है. इस्तीफा देने के बाद बाबा दुबे की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

अखिलेश यादव को भेजा इस्तीफा
बाबा दुबे अपने इस्तीफे में लिखा, "मेरे निजी और राजनीतिक सिद्धांतों के विपरीत होने के कारण मैंने उपरोक्त पृष्ठभूमि और आचरण वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन या प्रचार ना ही पूर्व में कभी करना स्वीकार किया. न ही वर्तमान में करना स्वीकार करूंगा. इसलिए मैं सपा की प्राथमिक सदस्यता त्याग रहा हूं."

ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे साल 2009 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने उस समय बहुजन समाज पार्टी को उस समय अलविदा कह दिया था जब बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में थी. जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने साल 2012 में उन्होंने बदलापुर सीट से उन्हें टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की. लेकिन 2017 और 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

समाजवादी पार्टी ने इस बार जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है. जिससे बाबा दुबे ने विरोध किया था. जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि वो समाजवादी पार्टी को छोड़ सकते हैं. हालांकि अब उनका अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं. लेकिन बाबा दुबे के इस्तीफ़े से न सिर्फ लोकसभा बल्कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सपा को नुक़सान हो सकता है. 

Lok Sabha Elections 2024: बहराइच सीट पर BJP-सपा में सीधी टक्कर, दिलचस्प रहा है इतिहास, जानें- समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget