एक्सप्लोरर

Delhi Metro Suicide: निर्माण विहार मेट्रो के आगे कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, 1 महीने में सामने आई तीसरी घटना

Nirman Vihar Metro Station: राजधानी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने मेट्रो के आगे छलांग लगाकर जान दे दी. बता दें कि दिल्ली में एक माह के अंदर यह तीसरी ऐसी घटना है.

Delhi Metro Suicide: पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन (Nirman Vihar Metro Station) पर 56 वर्षीय सेल्समैन ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. घटना की सूचना स्टेशन नियंत्रक ने पुलिस को दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line Metro) पर स्थित निर्माण विहार स्टेशन पहुंची, तो उन्हें पता चला कि स्वास्थ्य विहार निवासी पीड़ित अतुल अग्रवाल को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है.

अग्रवाल को बाद में इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. अधिकारी ने जानकारी दी कि इलाज के दौरान अग्रवाल ने दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. बता दें कि दिल्ली में मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से सामने आई मेट्रो के आगे कूदकर जान देने की यह एक माह में यह तीसरी घटना है.

जनवरी में दो लोगों ने दी जान

इससे पहले 18 जनवरी को सेंट्रल दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन (Mandi House Metro Station) पर एक शख्स ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी. जानकारी के मुताबिक शख्स बिहार का रहने वाला था, जिसने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन से कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाली वॉयलेट मेट्रो के आगे छलांग मार कर खुदकुशी कर ली.

यही नहीं इससे एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जब एक 16 साल के लड़के ने ब्लू लाइन मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. घायल अवस्था में उसे सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) पहुंचाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी. राजधानी दिल्ली में लगातार आ रहे इस तरह के मामले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेन (DMRC) के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. ऐसे में डीएमआरसी को इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल से बार-बार मिलने के बहाने ढूंढ रहे KCR! क्या आबकारी घोटाले से जुड़े हैं तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के इस मार्ग पर एक महीने तक रहेगा ट्रैफिक बंद, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन
दिल्ली के इस मार्ग पर एक महीने तक रहेगा ट्रैफिक बंद, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
'आप कौन हैं...', अरविंद केजरीवाल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए क्यों कही ये बात? जानें पूरा मामला
'आप कौन हैं...', अरविंद केजरीवाल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के लिए क्यों कही ये बात? जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget