एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case: पुलिस की रिमांड में है आरोपी साहिल, निक्की यादव के परिवार वालों ने अब दिल्ली सरकार से की इस बात की मांग

Nikki Yadav Murder:निक्की यादव की हत्या के मामले में परिजनों ने दिल्ली सरकार से मांग की है​ कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए. साहिल गहलोत को मौत की सजा मिले. 

Nikki Yadav Murder News: दिल्ली में निक्की यादव मर्डर केस (Nikki Yadav Murder case) में एक के बाद एक नई बात सामने आने का सिलसिला जारी है. अब निक्की के मर्डर को लेकर इस बात की चर्चा है कि मितराउं निवासी साहिल गलहोत (Sahil Gehlot) ने शादी में बवाल न हो इस बात से डरकर उसकी हत्या कर दी. दूसरी तरफ निक्की यादव की हत्या के मामले में परिजनों ने दिल्ली सरकार से मांग की है​ कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए. निक्की के परिजनों अदालत से साहिल गहलोत को सजा ए मौत का दंड देने की मांग की है. 

दूसरी तरफ बुधवार को निक्की के शव का पोस्टमार्टम हुआ और पैतृक गांव यानी झज्जर के खेड़ी खुमार में उसके शव का अंतिम संस्कार भी हो गया. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निक्की के शव का पोस्टमार्टम हुआ. निक्की के पिता और 12 साल के उसके ने निक्की को मुखाग्नि दी. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में साहिल गहलोत को बुधवार को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने सुनवाई के बाद साहिल को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है. 

गोवा भागने का था प्लान 

इस बीच साहिल से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि साहिल और निक्की शादी से पहले गोवा भागने का प्लान बनाया था. निक्की ने 9 फरवरी की गोवा की ​एयर टिकट भी बुक करा रखी थी, लेकिन ऐन मौके पर साहिल गोवा जाने से पीछे हट गया. इस मसले पर दोनों में विवाद हुआ. विवाद के दौरान निक्की ने शादी में बवाल करने और पुलिस केस में फंसाने की धमकी साहिल को दे दी. 

तो तैश में आकर साहिल ने की निक्की की हत्या

निक्की के इस धमकी के बाद साहिल गहलोत तैश में आ गया. उसके बाद साहिल ने निक्की की हत्या कर दी. निक्की की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह बुरी तरह से घबरा गया था. वह निक्की के लाश को लेकर लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय कर आईएसबीटी कश्मीर गेट से गांव मितराउं पहुंचा. अपने ही ढाबे पर पहुंचकर उसने लाश को किसी तरह से फ्रिज में ठूस दिया. इसके बाद फ्रिज को सफेद रंग की बिजजी की तार से बांध दिया. ताकि उसका दरवाजा न खुले. 

लाश को ठिकाने लगाने का ये हो सकता है प्लान 

इस दौरान साहिल के दिमाग में श्रद्धा मर्डर केस का घटनाक्रम भी चल रहा था. बताया जा रहा है कि वह निक्की के टुकड़े कर लाश को ठिकाने लगाने के पक्ष में नहीं था. यही वजह है कि उसने लाश को किसी बॉक्स में डाल किसी नाले या कहीं हिल स्टेशन पर जाकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी. इस बात में दम इसलिए भी है कि साहिल ने निक्की के पिता को बताया था कि निक्की मसूरी और देहरादून गई है. ऐसे में वह पत्नी के साथ हनीमून के बहाने लाश को किसी तरह ले जाकर कहीं दूर फेंकने की सोच रहा था.

ये भी पढ़ें:  H3N2 influenza virus: दिल्ली एनसीआर पर मंडराया अमेरिका-हांगकांग से आए नए वायरस का खतरा, जानें कितना खतरनाक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget