एक्सप्लोरर

NEET PG Counselling 2021: 14वें दिन भी जारी रहा नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर डॉक्टरों का विरोध, दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया. साथ ही साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की.

NEET PG Counselling: दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में बृहस्पतिवार को रोगियों की देखभाल प्रभावित हुई क्योंकि पिछले दो सप्ताह से नीट पीजी काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया है. साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपने कुछ साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की.

मेडिकल कॉलेज में किया नारेबाजी
नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) की अगुवाई में जारी प्रदर्शन के तहत कई रेजिडेंट डॉक्टर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी की.

इस बीच, दिल्ली सरकार के तहत आने वाले मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के नए पदाधिकारियों ने पदभार संभाल लिया.फोर्डा और एमएएमसी आरडीए ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और पुलिस के बीच सोमवार को हुई झड़प के बाद उनके कुछ साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे लेने की मांग की.

स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताल वापस करने का किया था अनुरोध
फोर्डा की अगुवाई में आंदोलन मंगलवार को 14वें दिन जारी रहा जबकि केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों - सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पतालों और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित कुछ अस्पतालों में मरीजों की देखभाल प्रभावित रही. आपको बता दे कि कुछ दिन पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जनहित में डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया था.

100 पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात
दरअसल इस आंदोलन के बारे में बीते दिन पुलिस ने बताया था कि 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यह अस्पताल में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी है.  फिलहाल स्थिति सामान्य है और नियंत्रण में है. रेजिडेंट डॉक्टर यहां शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं-

New Year Ban: न्यू ईयर ईव पर कनॉट प्लेस में बढ़ी पाबंदी, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन रात नौ के बजे के बाद एग्जिट बंद

Delhi Corona Update: कोरोना के मामलों में उछाल के बाद सख्त हुई दिल्ली पुलिस, नाइट कर्फ्यू को लेकर दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget