एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक मामले के आरोपी गंगाधर ने abp न्यूज़ से कहा, 'मैं सब कुछ अभी नहीं....'

NEET Paper Leak Case: एबीपी न्यूज़ से बातचीत में गंगाधर ने कहा कि वो दिल्ली से भागे नहीं बल्कि बच्चों के साथ घूमने गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर पैसे का लेनदेन हुआ है तो उनका अकाउंट देख सकते हैं.

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश के अलग अलग राज्यों में जांच चल रही है. महाराष्ट्र के लातूर में भी चार लोग आरोपी हैं जिनका कनेक्शन दिल्ली के पास रहने वाले गंगाधर के साथ सामने आया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार गंगाधर से पैसे का लेन देन होता था. एबीपी न्यूज़ ने गंगाधर से मिलने की कोशिश की. जब मुलाकात नहीं हो पाई तो गंगाधर ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात की. 

गंगाधर ने कहा, "मुझे परेशान किया जा रहा है. मेरा नीट मामले से कोई संबंध नहीं है. मैं हरियाणा में रहता हूं और सर्विस करता हूं. गुड़गांव की एक कंपनी में ऑपरेटर का काम करता हूं. मैं सब कुछ अभी नहीं बताऊंगा, मिल कर बताऊंगा." 

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आगे कहा, "नीट एग्जाम से मेरा कोई संबंध नहीं है. मुझे नहीं पता नीट क्या होता है. दिल्ली से मैं भागा नही हूं, बच्चों के साथ घूमने आया हूं. किसी नीट के बच्चे ने मेरा नाम लिया तो उसे मेरे पास लाना. लातूर के आरोपियों ने मेरा नाम क्यों लिया मुझे नहीं पता. कल शाम में बात करूंगा." 

गंगाधर ने कहा, "पैसों का लेनदेन हुआ तो मेरा बैंक अकाउंट देख लो. आपको जो करना है करो. मैं अभी कहीं बाहर हूं, मुझे कॉल करने के खिलाफ पुलिस में शिकायत करूंगा."

इस बीच सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित बिहार, राजस्थान और गुजरात के पांच मामलों की जिम्मेदारी संभाल ली है. कुल पांच केस सीबीआई ने टेकओवर कर लिया है. जांच एजेंसी से लोकल पुलिस ने केस की फाइल ले ली हैं. 

वहीं, महाराष्ट्र के लातूर से एटीएस ने जिला परिषद स्कूल के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है और चार लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.  पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में यह पता चला था कि नीट-यूजी परीक्षा में सफल होने के लिए पैसे देने को इच्छुक छात्रों की मदद करने के वास्ते एक गिरोह चलाया जा रहा था. नांदेड़ एटीएस इकाई ने जिन चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें लातूर के दो शिक्षक, नांदेड़ का एक व्यक्ति और दिल्ली का एक निवासी शामिल हैं.

आतिशी के अनशन को मिला विपक्ष का समर्थन, इस पार्टी की नेता ने की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget