एक्सप्लोरर

NCRTC और DMRC ने लॉन्च किया एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Delhi News: एनसीआरटीसी और डीएमआरसी ने अपने टिकटिंग सिस्टम को एकीकृत करने के लिए अगस्त महीने में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था.

Delhi Metro News: दिल्ली-एनसीआर में यात्रा करना अब और भी आसान हो गया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को लॉन्च कर दिया है.

इस सिस्टम से यात्री अब एक ही प्लेटफॉर्म पर नमो भारत और मेट्रो सेवाओं के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक, डॉ. विकास कुमार ने मोबाइल ऐप पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर आधिकारिक तौर पर इस एकीकृत टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की.

एकीकरण के फायदे

इस एकीकरण से यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी और उनका समय भी बचेगा साथ ही डिजिटल लेनदेन और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा. यह पहल 'पीएम राष्ट्रीय गति शक्ति मास्टर प्लान' के अनुरूप भी है, जिसका उद्देश्य विभिन्न परिवहन साधनों के बीच बुनियादी ढांचे का एकीकरण और निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है.

कैसे काम करेगा यह सिस्टम

यात्री अब ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं. इससे आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो दोनों में निर्बाध टिकटिंग संभव होगी.

एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के बीच समझौता

एनसीआरटीसी और डीएमआरसी ने अपने टिकटिंग सिस्टम को एकीकृत करने के लिए अगस्त महीने में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था. इस समझौते से दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए निर्बाध यात्रा की सुविधा मिलेगी. आरआरटीएस और डीएमआरसी नेटवर्क का एकीकरण, इस नई लॉन्च की गई क्यूआर-टिकटिंग प्रणाली के साथ और सुदृढ़ होगा और एनसीआर में निर्बाध यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेगा. दोनों ही परिवहन प्रणालियां मल्टी-मॉडल इंटिग्रेशन के तहत आपस में जोड़ी जा रही हैं.

नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच कनेक्टिविटी

नमो भारत द्वारा प्रदान की जाने वाली क्षेत्रीय पारगमन सेवा और दिल्ली मेट्रो द्वारा इंट्रा-सिटी पारागमन सेवाएं, साथ मिलकर एक व्यापक और कुशल आवागमन नेटवर्क बनाती हैं. यह निर्बाध कनेक्टिविटी न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाती है बल्कि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को भी प्रोत्साहन देती है.

सरकार की 'वन इंडिया-वन टिकट' पहल के अनुरूप, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए इंटर-मॉडल यात्रा को यथासंभव सुविधाजनक बनाना है, यह पहल टिकटिंग प्रक्रिया को सरल बनाएगी. नमो भारत एवं मेट्रो के यात्रा विकल्पों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करके, यह पहल एनसीआर में लाखों यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पर भयंकर प्रदूषण का प्रकोप, जानें 10 अलग-अलग जगहों का AQI

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget