एक्सप्लोरर

दिल्ली में फल और सब्जी वाले लगाने लगे नेम प्लेट और भगवा झंडा, जानें क्या है वजह?

Delhi Name Plate Controversy: नजफगढ़ और विनोदनगर इलाके में फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों ने नेम प्लेट और भगवा झंडे लगाए हैं. इससे पहले यूपी में नेम प्लेट लगाने के आदेश पर विवाद देखा गया था.

Delhi News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान फल और सब्जी बेचने वालों के नेम प्लेट लगाने के आदेश के बाद विवाद खड़ा हो गया था, वहीं अब ऐसा ही कुछ राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है. वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ और ईस्ट दिल्ली के विनोदनगर इलाके में फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदार नेम प्लेट और भगवा झंडा लगाने लगे है. जिसकी खूब चर्चाएं हो रही है.

दरअसल, नजफगढ़ में फल और सब्जी वालों ने जो नेम प्लेट लगाई है उसपर व्यापार मंडल एसोशिएशन की तरफ से दुकानदार का नाम, मोबाइल नंबर और ठेले का नंबर भी लिखा गया है. जिसको लेकर ठेलों वालों का कहना है कि जब कुछ लोग खराब काम करते हैं तो उनकी वजह से सबका नाम खराब होता है. 

‘नेम प्लेट किसी पर थोपी नहीं गई’
मामले को लेकर बीजेपी पार्षद अमित खड़खड़ी का कहना है कि नेम प्लेट किसी पर थोपी नहीं गई है. इसमें मंडियों की सहमति है. इसकी रिपोर्ट इलाके के एसडीएम के अलावा एमसीडी और दिल्ली पुलिस को जाएगी. सुरक्षा के लिहाज से ये कदम उठाया गया है. वहीं दूसरी तरफ विनोद नगर इलाके में फल और सब्जी बेचने वालों ने अपनी धार्मिक पहचान के लिए भगवा झंडे लगाए हुए हैं. जिसको लेकर बीजेपी पार्षद रवि नेगी ने कहा कि विनोद नगर के ई-ब्लॉक, श्रीराम चौक, नालंदा चौक पर ऐसा किया गया है.

‘पेमेंट करते है तो बदल जाती है पहचान’
रवि नेगी ने आगे कहा कि त्योहारों के दौरान महिला कीर्तन मंडली और आरड्ब्लूए ने शिकायत की थी कि जब वे सामान खरीदने के बाद पेमेंट करते हैं तो दुकानदार की पहचान बदल जाती है. जिससे उनकी सनातन की आस्था खतरे में पड़ जाती है. इसलिए पटपड़गंज विधानसभा में अभियान जारी रहने वाला है. उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते दुकानदारों और रेहड़ीवालों से अपील की गई कि दुकानदारों को भगवा झंडा लगाना चाहिए. हमने सिर्फ सनातन धर्म का पालन करने वालों को ऐसा कहा हम मुस्लिमों के पास नहीं गए.

यह भी पढ़ें: 'बस मार्शलों की पक्की नौकरी का मामला LG के अधीन, पॉलिसी...', आतिशी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्दी नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget