एक्सप्लोरर

अब नजफगढ़ का बदलेगा नाम? दिल्ली विधानसभा में BJP विधायक ने कर दी बड़ी मांग

Najafgarh Name Change: दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने की मांग उठी है. बीजेपी का समर्थन प्राप्त इस मांग में मुस्तफाबाद का नाम बदलने की भी मांग शामिल है.

Najafgarh Name Change Demand: दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग उठी है. बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने की मांग सदन में रखी. इस पर बीजेपी के आरके पुरम से विधायक अनिल शर्मा ने भी सहमति जताई और एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि मुगल शासक औरंगजेब ने इस जगह का नाम बदला था, जिसे अब सही किए जाने की जरूरत है.

नाम बदलने की डिमांड को बीजेपी का समर्थन
अनिल शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी एक गांव है, जिसका नाम बदला जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे को भी जल्द ही सदन में उठाऊंगा. अगर किसी जगह का नाम इतिहास में गलत तरीके से बदला गया था, तो उसे ठीक करने में किसी को परेशानी क्यों होगी?”

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा, “योगी जी ने इलाहाबाद का नाम बदला, उसमें गलत क्या है? नामों का शुद्धीकरण जरूरी है.”

मुस्तफाबाद के नाम बदलने पर भी सहमति
अनिल शर्मा ने दिल्ली के एक और इलाके मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग का भी समर्थन किया. इससे पहले बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने की बात कही थी.

नाम बदलने का मुद्दा क्यों उठता है?
देश में बीते कुछ वर्षों में कई शहरों और स्थानों के नाम बदले गए हैं. यूपी में इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय रेलवे स्टेशन को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन नाम दिया गया. गुजरात में अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने की भी मांग उठ चुकी है.

बीजेपी और हिंदू संगठनों का मानना है कि मुगल काल में जिन स्थानों के नाम बदले गए थे, उन्हें अब उनके प्राचीन नाम वापस मिलने चाहिए. हालांकि, इस पर राजनीति भी खूब होती है और विपक्ष इसे लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की साजिश बताता है.

दिल्ली में अब नजफगढ़ और मुस्तफाबाद के नाम बदलने की मांग से यह मुद्दा फिर गरमाने लगा है. देखना होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है.

यह भी पढ़ें: AAP के 22 में से केवल एक विधायक को विधानसभा में मिली एंट्री, कौन हैं वो?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
Live: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget