एक्सप्लोरर

'5वीं-छठी मंजिल बनाने का धंधा चला रही थी AAP', मुस्तफाबाद में बिल्डिंग हादसे पर BJP का हमला

Mustafabad Building Collapse: मुस्तफाबाद के दयालपुर में शुक्रवार को देर रात पांच मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर ढह गई. हादसे में कई लोग मलबे में दब गए. बीजेपी ने इस घटना के लिए AAP पर हमला बोला.

Dayalpur Building Collapse News: दिल्ली के मुस्तफाबाद में दयालपुर इलाके में बीती रात एक पांच मंजिला इमारत के ढहने से हुए हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया. कई लोगों की जान चली गई और इस दुखद घटना पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गहरा दुख जताते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला है. सचदेवा ने इस हादसे के लिए 'आप' के विधायकों और पार्षदों को जिम्मेदार ठहराया और दिल्ली नगर निगम (MCD) से तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है.

मुस्तफाबाद के दयालपुर में शुक्रवार (18 अप्रैल) को देर रात एक पांच मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर ढह गई. हादसे में कई लोग मलबे में दब गए और एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन दल समेत बचाव टीमें राहत कार्य में जुट गईं. इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में अवैध निर्माण और खस्ताहाल इमारतों की समस्या को उजागर कर दिया.

बीजेपी का 'आप' पर गंभीर आरोप

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हादसे को 'मानवीय त्रासदी' करार देते हुए कहा, ''मुस्तफाबाद, करावल नगर, सीलमपुर, ओखला, मटिया महल, बल्लीमारन और सदर बाजार जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में ऐसी खतरनाक इमारतें 'ज्वलंत बम' की तरह खड़ी हैं. पिछले 10 सालों में इन इलाकों से चुने गए 'आप' के विधायकों और पार्षदों ने अपने वोट बैंक को मजबूत करने और कमाई का जरिया बनाने के लिए अवैध रूप से पांचवीं-छठी मंजिलें बनवाने का 'धंधा' चलाया.'' सचदेवा का कहना है कि इन मंजिलों में छोटे-छोटे किरायेदारों को बसाकर मुनाफा कमाया गया, जिसकी वजह से ऐसी खतरनाक इमारतें बनीं. 

'MCD को तुरंत एक्शन लेना चाहिए'

सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम आयुक्त से तत्काल कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि MCD को मुस्तफाबाद, करावल नगर, सीलमपुर, ओखला, मटिया महल, बल्लीमारन और सदर बाजार जैसे इलाकों में चौथी मंजिल से ऊपर की इमारतों और खस्ताहाल मकानों का सर्वे करवाना चाहिए. ऐसी इमारतों को खाली करवाकर सील करने या तोड़ने के आदेश देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें.

'हिंदू इलाकों में ऐसा क्यों नहीं?'

वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा, ''दिल्ली के हिंदू बहुल इलाकों और अनऑथराइज्ड कॉलोनियों में ज्यादातर लोग तीसरी मंजिल तक ही मकान बनाते हैं. कुछ जगहों पर चौथी मंजिल भी बनती है, लेकिन पांचवीं-छठी मंजिल का चलन नहीं है.'' उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में ही ऐसी ऊंची और खतरनाक इमारतें क्यों बन रही हैं? उनका इशारा 'आप' की कथित मिलीभगत की ओर था.

अवैध निर्माण पर नकेल क्यों नहीं?
  
हाल ही में राजौरी गार्डन और ख्याला इलाके में आयोजित जन सुनवाई में भी लोग अवैध निर्माण और सीलिंग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. वहां लोगों ने कहा था कि सीलिंग में भेदभाव नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे फैक्ट्री मालिकों के साथ-साथ मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ता है. दयालपुर हादसे के बाद ये सवाल और बड़ा हो गया है कि दिल्ली में अवैध निर्माण पर नकेल क्यों नहीं कसी जा रही?

ख्याला की जन सुनवाई में पानी, बिजली, ट्रैफिक और टूटी सड़कों की समस्याएं भी सामने आई थीं, लेकिन लोगों का गुस्सा MCD और सरकारी विभागों की लापरवाही पर था. अब दयालपुर जैसे हादसों ने MCD की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

AAP की गलत नीतियों की वजह से हादसे- बीजेपी

राजौरी गार्डन, ख्याला और अब मुस्तफाबाद के लोग एक ही बात कह रहे हैं. सरकार को सिर्फ वादे नहीं, ठोस कदम चाहिए. दयालपुर हादसे ने दिल्ली में अवैध निर्माण की गंभीरता को उजागर किया है. बीजेपी का आरोप है कि 'आप' की गलत नीतियों की वजह से ऐसी त्रासदियां हो रही हैं. वहीं, लोग चाहते हैं कि MCD बिना भेदभाव के खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई करे, ताकि उनकी जानमाल की सुरक्षा हो. 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget