एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली के मुस्ताफाबाद में बिल्डिंग गिरने का वीडियो आया सामने, 11 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

Mustafabad Building Collapsed: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद में 4 मंजिला इमारत के गिरने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने मृतकों के प्रति प्रति गहरी संवेदना जताई है.

Mustafabad Building Collapsed News: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के शक्ति विहार में शनिवार (19 अप्रैल) को तड़के 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग गिरने को लेकर सामने आया वीडियो डराने वाला है. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को मलबे में निकाला गया है. वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है. एमसीडी मेयर महेश खीची ने निगम के कमिश्नर से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं.  
 
मुस्तफाबाद इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में अवैध इमारतों का मुद्दा कई बार उठाया है.

उन्होंने कहा, "जिस दिन से मैंने चुनाव जीता, मेरा एकमात्र मुद्दा अवैध इमारतों पर कार्रवाई करना रहा है. 25 या 50 गज की इमारत में सैकड़ों लोग रह रहे हैं, तो हादसा तो होना ही था. मैंने दिल्ली के एलजी, आयुक्त और पुलिस आयुक्त से इस बारे में बात की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई." 

CM का ऐलान, हादसे की होगी जांच 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत पर गंभीर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन व्यथित है. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. 

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "राहत एवं बचाव कार्यों में डीडीएमए, एनडीआरएफ, डीएफएस और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं. सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है."

दिल्ली की सीएम इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें.

बचाव टीम को 14 को सुरक्षित बाहर निकाला

उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि हादसे में 11 की मौत हो गई. यह चार मंजिला इमारत थी, बचाव अभियान जारी है. अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है. एसीपी के मुताबिक चार मंजिला इमारत में 20 से 25 लोग रह रहे थे.

बता दें कि दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बचाव दल ने 2 बच्चों को बचा लिया है. दोनों को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया है. इसके अलावा, एक महिला और पुरुष के बॉडी को भी मलबे से निकला गया है. अभी तक मलबे से कुल 6 बॉडी निकाली गई हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget