एक्सप्लोरर

Delhi News: ग्रीन पार्क में मल्टी-लेवल कार पार्किंग का फ्लोर प्लेट गिरा, AAP ने MCD पर साधा निशाना

Delhi News: ग्रीन पार्क में नवनिर्मित ऑटोमैटिक मल्टीलेवल कार पार्किंग का एक हिस्सा गिर जाने की वजह से कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और एमसीडी पर निशाना साधा है.

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) द्वारा ग्रीन पार्क में नवनिर्मित ऑटोमैटिक मल्टीलेवल कार पार्किंग के का एक हिस्सा गिर जाने की वजह से कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. दरअसल, मंगलवार को ग्रीन पार्क के इस मल्टीलेवल पार्किंग में कई कारें पार्क थी. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने एमसीडी पर निशाना साधा है. वहीं एसडीएमसी के महापौर ने घटना की जांच का आदेश दिया है. 

पुलिस ने कहा कि हौज खास थाने को बहु-स्तरीय पार्किंग के अंदर बिजली से चलने वाले फ्लोर प्लेट्स (जो कारों को इधर-उधर करती हैं) गिरने की घटना के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बहु-स्तरीय पार्किंग को अब बंद कर दिया गया है और पूरी तकनीकी जांच तक किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है.' 

बता दें कि उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने एसडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिछले साल नवंबर में इस स्वचालित स्टैक पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया था. एसडीएमसी के महापौर मुकेश सूर्यन ने कहा, 'ऐसी स्वचालित स्टैक पार्किंग में प्लेटफॉर्म पर कारें खड़ी की जाती हैं. किसी तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग सुविधा का एक प्लेटफॉर्म ढह गया. यह कोई बड़ी घटना नहीं थी. इस घटना में न तो किसी को चोट लगी और न ही कोई कार क्षतिग्रस्त हुई.' उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘घटना की जांच का आदेश दिया गया है. घटना के लिए जो भी ठेकेदार या अधिकारी जिम्मेदार होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.’’

आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी शासित नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि पिछले साल बनी ऑटमेटेड पार्किंग का एक हिस्सा फ़ॉर गया. ग्रीनपार्क में कई गाड़ियां भी दब गई हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'आज एक बार फिर दिल्ली नजर निगम ने सारी दिल्ली को शर्मसार किया है. दिल्ली नगर निगम ने पिछले साल एक ऑटोमेटेड पार्किंग का इनोग्रेशन किया था, जो कि ग्रीन पार्क इलाके में बनाई गई थी. ये पार्किंग करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी और आज खबर आ रही है कि इस पार्किंग का एक बड़ा हिस्सा गिर गया है, जिससे कई गाड़ियों का नुक्सान हुआ है. मुझे लगता है कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली भाजपा के लिए शर्म की बात है कि नई पार्किंग का ढांचा एक साल भी नहीं चल पाया है." उन्होंने मांग की है कि इसकी जवाबदेही तय हो और दोषियों को जल्द सजा मिले.

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'मालवीय नगर के ग्रीनपार्क में पिछले साल 18 करोड़ की लागत से एक मल्टीलेवल पार्किंग बनाई है, जिसका एक हिस्सा आज गिर गया है. शुक्र है कि वहां पर कोई था नहीं, नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी.' उन्होंने आगे लिखा, ' पार्किंग का हिस्सा गिरने से कई गाड़ियों टूट गई. ये बीजेपी के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है." 

ये भी पढ़ें :-

Delhi School Reopening: दिल्ली में स्कूल खुलने पर शिक्षा मंत्री का पहला रिएक्शन, जानें बच्चों और पैरेंट्स के लिए क्या कहा?

Diwali 2021: दिवाली से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget