एक्सप्लोरर

Diwali 2021: दिवाली से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर

Diwali 2021: दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. भीड़भाड़ वाले बाजारों की सुरक्षा की चिंता है.

Diwali 2021: दिवाली के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और बाजारों और भीड़भाड़ वाले विभिन्न इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गयी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाजारों और रिहायशी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रखी जा रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसके लिए गश्त बढ़ा दी गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘...त्योहारी मौसम के कारण बाजारों में भीड़भाड़ होगी और उनकी सुरक्षा हमारी चिंता है. हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि लोग कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार का पालन करें."

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बम निष्क्रिय दस्ते नियमित रूप से अधिक भीड़ वाले बाजारों की जांच कर रहे हैं. पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही है जैसे कोई सामान छोड़कर या कूड़ेदान में कुछ फेंक कर जा रहा हो. बाजारों में सुरक्षा गार्डों के साथ पुलिस कर्मी भी प्रवेश द्वार पर लोगों की तलाशी ले रहे हैं. बाजारों में बैनर लगाए गए हैं और लोगों को सावधान करने के लिए लाउडस्पीकरों से भी घोषणा की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध रूप से पटाखों की बिक्री या ले जाने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है. राष्ट्रीय राजधानी में त्योहार के समय "प्रदूषण स्तर के खतरनाक स्तर" पर पहुंच जाने के कारण लगाए गए प्रतिबंध के बाद से करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 4,000 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए गए हैं.

पुलिस ने कहा कि शहर में अधिकतर निर्माण और भंडारण इकाइयां बंद हो गई हैं, लेकिन लोग पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भारी मात्रा में कम कीमत पर पटाखे खरीदने में कामयाब हो जाते हैं. ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है.

Diwali 2021: इस दिवाली अपने चाहने वालों को क्या गिफ्ट देना चाहते हैं लोग, पढ़ें ये रिपोर्ट

Delhi News: कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर अप्रैल से अब तक तीन लाख से ज्यादा चालान काटे गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget