एक्सप्लोरर

'ट्रंप के दबाव में था भारत का सीजफायर, कहां है पहलगाम हमले के आतंकी', संजय सिंह ने PM मोदी से मांगा जवाब

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद में मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी सेना की कार्रवाई और सीजफायर पर देश को जवाब दें. उन्होंने ट्रंप के दबाव में आए फैसलों पर नाराजगी जताई.

21 जुलाई यानी आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है और पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने के तेवर दिखा दिए हैं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वे सदन में देशवासियों के सवालों का जवाब दें. 

उन्होंने पहलगाम हमले के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सेना की वीरता पर पूरे देश को गर्व है, लेकिन पीएम ने अमेरिकी दबाव में आकर जिस तरह से सीजफायर किया, उससे देश में गुस्सा है.

डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में क्यों सीजफायर घोषित कर दिया- संजय सिंह

संजय सिंह ने संसद में कहा कि हमारी सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया और कई जवानों ने वीरगति प्राप्त की, लेकिन इसके बाद अचानक सीजफायर की घोषणा कर दी गई. उन्होंने सवाल किया कि जब हमारी सेना PoK तक कब्जा करने की स्थिति में थी, तब प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में क्यों सीजफायर घोषित कर दिया? उन्होंने कहा कि देश को जानने का हक है कि सरकार ने ये कदम क्यों उठाया.

पहलगाम हमले के आतंकी अब तक जिंदा क्यों- संजय सिंह

संजय सिंह ने तीखा सवाल उठाते हुए पूछा कि पहलगाम हमले में शामिल चारों आतंकी अब तक जिंदा क्यों घूम रहे हैं? उन्होंने कहा कि इन आतंकियों ने हमारी बहनों के माथे का सिंदूर उजाड़ा, लेकिन जब तक वे मारे नहीं जाते, तब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? और ठीक इसी वक्त सीजफायर की घोषणा ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. उनका आरोप है कि बार-बार ट्रंप भारत को अपमानित करते हैं, फिर भी सरकार चुप है.

प्रधानमंत्री को सदन में आकर देना चाहिए जवाब- AAP

संजय सिंह ने यह भी कहा, "बार बार वो ट्रंप अपमानित कर रहा है, कहता है कि भारत के 5 जेट गिरा दिए गए, तो कभी ट्रेड डील के नाम पर दबाव बनाता है, तो इस सब पर प्रधानमंत्री को चुप नहीं रहना चाहिए. उन्होंने दो टूक कहा कि यह कोई सामान्य विषय नहीं है, देश की सुरक्षा, सम्मान और शहीदों की शहादत से जुड़ा मामला है. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद सदन में आकर जवाब देना चाहिए और देश को भरोसे में लेना चाहिए."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली: अक्टूबर में 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, 15.3 डिग्री पहुंचा पारा
दिल्ली: अक्टूबर में 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, 15.3 डिग्री पहुंचा पारा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget