एक्सप्लोरर

सीएम रेखा गुप्ता ने विधायकों के लिए किया आधुनिक लाउंज का उद्घाटन, जनसेवा को बेहतर बनाने की दिशा में फैसला

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायकों के लिए सचिवालय में नया एमएलए लाउंज खोला. यह लाउंज विधायकों को बेहतर माहौल में काम करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने में मदद करेगा.

Delhi MLA Lounge: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (30 जून) को दिल्ली सचिवालय में विधायकों के लिए नवनिर्मित एमएलए लाउंज का उद्घाटन किया. यह लाउंज पूरी तरह से सुसज्जित है और विधायकों को एक शांत सुविधाजनक और सम्मानजनक माहौल में काम करने का मौका देगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक कमरा नहीं बल्कि जनसेवा को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पहले की सरकारों ने संवाद के बजाय अलगाव को बढ़ावा दिया. इसलिए वर्षों पहले सचिवालय में मौजूद एमएलए लाउंज को बंद कर दिया गया था. पिछली सरकारों में न तो विधायकों को मुख्यमंत्री कार्यालय में जाने की अनुमति थी और न ही पत्रकारों को सचिवालय में आने में आसानी होती थी. अधिकारी भी काफी हद तक दूर ही रहते थे, लेकिन हमारी सरकार ने यह माहौल बदला है.

बिना किसी अड़चन के जा सकते हैं सीएम कार्यालय
सीएम ने कही कि अब विधायक बिना किसी अड़चन के मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा सकते हैं अधिकारियों से मिल सकते हैं बैठकों का आयोजन कर सकते हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा कर सकते हैं.  मुख्यमंत्री ने बताया कि यह लाउंज विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों के कार्यों को प्रभावी और सरल बनाने के लिए तैयार किया गया है.

उन्होंने कहा कि लाउंज में बैठने की अच्छी व्यवस्था शांति से चर्चा करने की जगह बैठक कक्ष और संवाद की पूरी सुविधा दी गई है इससे विधायकगण न सिर्फ आराम कर सकेंगे बल्कि अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर योजना भी बना सकेंगे.

'यह सरकार सबकी है चाहे वह विधायक हों या अफसर'
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी कहा कि दिल्ली सरकार अपने हर जनप्रतिनिधि के काम को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह सरकार सबकी है चाहे वह विधायक हों अफसर हों कर्मचारी हों या मीडिया से जुड़े लोग. सभी को अब सचिवालय में सम्मान और सहयोग मिल रहा है.

गौरतलब है कि दिल्ली सचिवालय में एमएलए लाउंज वर्षों पहले अस्तित्व में था लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया था. कई विधायक लंबे समय से इसे फिर से शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने यह मांग पूरी कर एक नए राजनीतिक माहौल और संवाद की संस्कृति की शुरुआत की है.

दिल्ली की राजनीति में यह पहली बार
दिल्ली की राजनीति में यह पहली बार है जब विधायकों के लिए इस तरह का सुव्यवस्थित आधुनिक और संवाद प्रधान स्थान दोबारा खोला गया है. इसका उद्देश्य विधायकों को काम के दौरान बेहतर सुविधाएं देना और जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget