एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP के मुख्यमंत्री चेहरे पर विधायक अनिल गोयल बोले, 'हमें भी नहीं मालूम कि...'

Delhi New CM: दिल्ली के कृष्णा नगर से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक अनिल गोयल ने मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में ही सीएम पद पर फैसला होगा.

Delhi New CM: दिल्ली के कृष्णा नगर से नवनिर्वाचित विधायक अनिल गोयल ने कहा है कि वह सरकार बनने का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि अपने इलाके की समस्याओं पर चुनाव जीतने के अगले ही दिन से काम शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, सीवर और पानी की समस्याएं सबसे बड़ी परेशानी हैं, जिन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के लिए वह अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं.

'जनता से किए वादों पर काम शुरू कर चुके हैं'
एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा, “जो गारंटी मोदी जी ने दिल्ली की जनता को दी है और जो वादे बीजेपी ने किए हैं, उन पर हम पूरी तरह से काम कर रहे हैं. एक साल के भीतर न सिर्फ मेरे इलाके, बल्कि पूरी दिल्ली की तस्वीर बदल जाएगी.”

'पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया, अब हालात बदलेंगे'
अनिल गोयल ने दावा किया कि कृष्णा नगर में पिछले कई सालों से सड़क, सीवर और पानी की समस्याएं बनी हुई थीं, लेकिन पिछली सरकार ने इन पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अब इन बुनियादी जरूरतों पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है.

'मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह 19 फरवरी को तय होगा'
जब उनसे मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक दल की बैठक कल होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमें भी नहीं मालूम कि मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन इतना तय है कि वह हमारे 48 विधायकों में से ही होगा. साथ ही मंत्री भी विधायकों में से ही बनाए जाएंगे.”

कृष्णा नगर: बीजेपी का गढ़
कृष्णा नगर विधानसभा सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. यह वही सीट है जहां से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवर्धन विधायक रह चुके हैं. 2020 के चुनाव में आप ने यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने यह सीट वापस हासिल कर ली है.

'जनता को महसूस होगा बदलाव'
अनिल गोयल ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जनता को बदलाव साफ नजर आएगा. उन्होंने कहा, “हम सिर्फ वादे नहीं कर रहे, बल्कि मैदान में उतरकर काम कर रहे हैं. हमारी कोशिश यही रहेगी कि कृष्णा नगर की जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं मिलें और दिल्ली को एक बेहतर राजधानी बनाया जाए.”

दिल्ली CM के शपथ समारोह में क्या मिलेगा अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण? जानें बड़ा अपडेट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget