एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: गुरुग्राम में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी फरार, POCSO एक्ट में 5 के खिलाफ FIR

Gurugram Crime News: पीड़ित छात्रा के मुताबिक घटना के समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे. पीड़िता कक्षा 8 की छात्रा है और वारदात के समय उसका छोटा भाई और बहन घर में थे.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे एक चौंकाने वाली घटना में बुधवार तड़के गुरुग्राम के सोहना से सामूहिक गैंगरेप (Minor Girl Gang rape  in Gurugram) का मामला सामने आया है. जानकरी के मुताबिक सोहना इलाके के एक गांव में पांच युवकों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर सके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना के वक्त लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे. पीड़िता कक्षा 8 की छात्रा है और वारदात के समय उसका छोटा भाई और बहन घर में थे.

गैंगरेप के इस मामले में पीड़िता के चाचा ने गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे वह अपने भाई के घर पहुंचे तो लड़की को घर से गायब पाया. बाद में उन्होंने पीड़िता के घर के सामने स्थित एक घर से पांच युवकों को बाहर निकलकर भागते हुए देखा. शिकायतकर्ता ने कहा, “उसी समय मेरे भाई की बेटी भी रोते हुए उस घर से बाहर आई. उसने मुझे बताया कि पांच युवक उसे जबरन उस घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया.”

जान से मारने की धमकी

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. लोकल थाना पुलिस ने कहा कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता इस घटना के बाद शॉक्ड है और मानसिक रूप से तनाव में है. 

मामले की जांच जारी

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना सिटी पुलिस स्टेशन में फरार पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 ज्ञात अभियुक्तों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 यानी अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है. डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस मामले में अभी आरोपियों के आरोप साबित होने का काम बाकी है. गुरुग्राम पुलिस इस मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी. 

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2023 Delhi: आतिशी ने की केंद्र की तारीफ, कहा- 'अब ITPO कॉम्प्लेक्स करेगा जी20 की मेजबानी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget